एक्सप्लोरर

भारत में एंट्री के लिए तैयार एलन मस्क का स्टारलिंक, अब हाईस्पीड चलेगा डेटा वो भी बिना मोबाइल नेटवर्क!

एलन मस्क भारतीय मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहे है. मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकती है. कंपनी भारत में अपना अर्थ स्टेशन बना रही है.

Elon Musk Starlink India launch 2025: भारतीय मार्केट में एलन मस्क एंट्री लेने की तैयारी कर रहे है. मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टारलिंक पूरे भारत में 9 गेटवे अर्थ स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रहा है.

जिसके तहत, मुंबई, नोएडा, चंडीगढ़, हैदराबाद, कोलकाता और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में कंपनी अपना गेटवे अर्थ स्टेशन बनाएगी. स्टारलिंक अपनी तेज रफ्तार इंटरनेट के लिए जाना जाता है. बिना मोबाइल नेटवर्क के भी, स्टारलिंक इंटरनेट की मदद से दूर-दराज के गांवों में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी.   

क्या है कंपनी की योजना?

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलिंक ने अपने पहले सेटेलाइट नेटवर्क (Gen 1 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन) के लिए भारत सरकार को आवेदन दिया है. जिसके जरिए कंपनी 600 गीगाबिट प्रति सेकंड की क्षमता वाला इंटरनेट उपलब्ध करवाना चाहती है. हालांकि, दूरसंचार विभाग ने स्टारलिंक को डेमो के लिए अस्थायी स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल की अनुमति दी है. जिससे सुरक्षा जांच की जा सके. सरकार ने स्टारलिंक को 100 यूजर टर्मिनल भारत में लाने और सिर्फ फिक्स्ड सैटेलाइट सर्विस की इजाजत दी है. 

सरकार की सख्त निगरानी और कठोर कदम

भारत सरकार चाहती है कि, देशवासियों के साथ किसी भी तरह का दुरुपयोग ना हो. जिसको लेकर सरकार ने स्टारलिंक पर सख्त निगरानी रखने का फैसला लिया है. कंपनी की ओर से अपने अर्थ स्टेशन पर विदेशी तकनीकी एक्सपर्ट को लाने की मांग की गई थी. जिसे भारत सरकार ने खारिज कर दिया और कहा कि गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी मिलने तक केवल भारतीय नागरिक के द्वारा ही अर्थ स्टेशनों को ऑपरेट किया जा सकेगा. 

साथ ही सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि, ट्रायल के दौरान कंपनी जो भी डेटा इकट्ठा करेगी. उसे भारत में रखना होगा. कंपनी को 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट दूरसंचार विभाग और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करना होगा. हालांकि, ट्रायल के दौरान कंपनी आम लोगों को सर्विस नहीं दे पाएगी.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर दिल्ली वालों ने जमकर छलकाए जाम, सरकार का भर दिया खजाना
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget