एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप को एलन मस्क का संदेश! वीडियो शेयर कर बता दिया अमेरिका के लिए ठीक नहीं 'टैरिफ बम'

एलन मस्क का यह कदम ट्रंप सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करता है. एक ओर जहां ट्रंप अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ लगाने पर अड़े हुए हैं, वहीं मस्क अब इससे पीछे हटते नजर आ रहे हैं.

टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ नीति पर चौंकाने वाला संदेश भेजा है. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मिल्टन फ्रीडमैन का एक वीडियो शेयर कर ट्रंप को इशारों-इशारों में मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) का संदेश दिया है.

क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क भी अब डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से खुश नहीं हैं और वह निजी तौर पर उनसे अपील कर रहे हैं कि ट्रंप टैरिफ नीति पर पीछे हट जाएं. शायद यही वजह है कि एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल पर फ्रीडमैन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह फ्री ट्रेड का संदेश दे रहे हैं.

वीडियो में क्या है?

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मिल्टन फ्रीडमैन के वीडियो में मुक्त व्यापार के महत्व को एक पेंसिल के उदाहरण से समझाया गया है. उनका तर्क था कि मुक्त बाजार ना केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाता है, बल्कि विश्व शांति को भी बढ़ावा देता है.

आपको बता दें, मिल्टन फ्रीडमैन, जिन्हें मौद्रिकवाद का जनक माना जाता है, ने सरकारी हस्तक्षेप के विरोध और मुक्त बाजार के समर्थन में अपने विचार रखे थे. 1976 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले फ्रीडमैन का मानना था कि मुद्रा आपूर्ति को नियंत्रित करना महंगाई रोकने का सबसे अच्छा तरीका है. इनका वीडियो शेयर कर के मस्क का साफ संकेत दे रहे हैं कि वह ट्रंप की टैरिफ नीति से फिलहाल सहमत नहीं हैं.

मस्क पर टैरिफ का असर

ट्रंप की टैरिफ नीति का टेस्ला पर सीधा प्रभाव पड़ने की आशंका है. अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी, भारत पर 26 फीसदी और पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ लगाया है. इसके जवाब में अन्य देशों ने भी अमेरिकी आयात पर शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे टेस्ला कारों की विदेशों में मांग प्रभावित हो सकती है.

विश्लेषकों का मानना है कि मस्क का यह कदम ट्रंप सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करता है. एक ओर जहां ट्रंप अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ लगाने पर अड़े हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उनके प्रमुख समर्थक मस्क इन नीतियों पर अब उनका साथ नहीं देने के मूड में नजर आ रहे हैं.

क्या टैरिफ पॉलिसी पर एक नई बहस शुरू हो सकती है?

इस टैरिफ युद्ध का असर वैश्विक बाजारों पर भी पड़ा है. अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है और निवेशकों के लाखों करोड़ डॉलर डूब चुके हैं. बाजारों में फैली इस अनिश्चितता के कारण आने वाले दिनों में और उतार-चढ़ाव की संभावना है. विशेषज्ञों का मानना है कि मस्क का यह कदम अमेरिकी व्यापार नीति पर बहस को नई दिशा दे सकता है. हालांकि, ट्रंप के लिए अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटना राजनीतिक रूप से मुश्किल होगा.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-चीन का एक फैसला...और आसमान पर पहुंच जाएगी सोने की कीमत! रिपोर्ट में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget