एक्सप्लोरर

EPFO: हर PF अकाउंट होल्डर को मिलता है मुफ्त का 7 लाख का इंश्योरेंस कवर! जानें कैसे और अब उठाया जा सकता इसका लाभ

EDLI Scheme Benefits: ईपीएफओ अपने सभी खाताधारकों को समय-समय पर अपने खाते में नॉमिनी का नाम जोड़ने या उसे अपडेट करने के लिए सूचित करता रहता है. अकाउंट में नॉमिनी होने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है.

EDLI Scheme: अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो आपकी तनख्वाह का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के खाते में जमा जाता होगा. ईपीएफओ (EPFO) के खाते में जमा होने वाला पैसा भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी होता है. ऐसे में जब आप रिटायर होते हैं तो पीएफ (PF Account) के सारे पैसे कर्मचारी को मिल जाते हैं. पीएफ भविष्य सुरक्षित करने के साथ ही आपको मुफ्त में 7 लाख रुपये के इंश्योरेंस का भी फायदा देता है. यह इंश्योरेंस एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम (Employee Deposit Linked Scheme) के तहत मिलता है. अगर किसी पीएफ अकाउंट होल्डर की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को ईपीएफओ के द्वारा 7 लाख रुपये की सहायता राशि मिलती है.

हर महीने EDLI योजना के लिए जाता है कंट्रीब्‍यूशन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की EDLI स्कीम लोगों को सोशल सिक्योरिटी देने में मदद करती है. यह स्कीम EPF और EPS के कॉम्बिनेशन के साथ काम करती है. बहुत से पीएफ खाताधारक को इस स्कीम के बारे में जानकारी नहीं होती है. ऐसे में वह इस लाभ से वंचित रह जाते हैं. साल 1976 में EPFO की तरफ से EDLI योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत खाताधारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में आखिरी 12 महीने की सैलरी या 7 लाख रुपये अधिकतम की बीमा राशि नॉमिनी को मिलती है. बता दें कि पीएफ खाते में जमा होने वाले कुल पैसों का 8.33 % हिस्सा EPS में, 3.67% EPF में और 0.5% EDLI योजना में जमा होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग EPF और EPS स्कीम का तो फायदा उठाते हैं, लेकिन EDLI स्कीम की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है.

नॉमिनी को मिलता है फायदा
ईपीएफओ (EPFO) अपने सभी खाताधारकों को समय-समय पर अपने खाते में नॉमिनी का नाम जोड़ने या उसे अपडेट करने के लिए सूचित करता रहता है. अकाउंट में नॉमिनी होने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके  परिवार को EPF, EPS और EDLI स्कीम का फायदा उठाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है. अगर किसी कारणवश खाताधारक की मृत्यु हो जाती हैं तो उसे खाते में जमा सारे पैसे और इंश्योरेंस के पैसे पीएफ के नॉमिनी को आसानी से मिल जाता है. वहीं अगर किसी खाते में नॉमिनी का नाम नहीं ऐड हैं तो ऐसी स्थिति में खाताधारक के सभी कानूनी उत्तराधिकारी के साइन और Succession सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही आप पैसों का क्लेम ले सकते सकते हैं.

EDLI स्कीम से जुड़ी जरूरी बातें-

  • किसी भी खाताधारक को EDLI स्कीम के तहत मिनिमम 2.5 लाख और अधिकतम 7 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम मिल सकता है.
  • 2.5 लाख रुपये तक का क्लेम पाने के लिए खाताधारक ने कम से कम लगातार 12 महीने तक नौकरी की हो.
  • अगर किसी खाताधारक ने नौकरी छोड़ दी हो तो उसके परिवार को यह इंश्योरेंस क्लेम नहीं मिलेगा.
  • EDLI स्कीम का 0.5% योगदान कंपनी करती है.
  • इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए नॉमिनी ईपीएफओ ऑफिस या ऑनलाइन इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लेम कर सकता है. 

ये भी पढ़ें-

5G in Odisha: ओडिशा में 5जी सर्विस पहले चरण में शुरू होगी, IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया भरोसा

Air India Vihaan: एयर इंडिया ने अगले 5 साल का प्लान किया तैयार! कंपनी का मार्केट शेयर 30% तक करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget