एक्सप्लोरर

Edible Oil Prices: सरकार की सख्ती का असर, आम लोगों को मिलेगी राहत, इतना सस्ता होगा खाने वाला तेल!

Edible Oils Cheaper: मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का घरेलू स्तर पर भी बंपर उत्पादन हुआ है, जबकि बाहर से आने वाले तेलों के भाव बीते 6 महीने में काफी कम हुए हैं...

महीनों से महंगाई (Inflation) की मार झेल रहे आम लोगों को जल्दी ही बड़ी राहत मिल सकती है. सरकार के द्वारा सख्ती करने के बाद कंपनियां आने वाले दिनों में खाने वाले तेलों की कीमतों (Edible Oil Prices) में कटौती कर सकती हैं.

इतना कम हो सकता है भाव

दरअसल भारत सरकार ने खाद्य तेल उत्पादकों से तेल की पैकेजिंग पर एमआरपी यानी अधिकतम खुदरा कीमतों में कटौती करने के लिए कहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में वेज ऑयल की कीमतों में गिरावट के कारण सस्ते तेल का लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके. इसके बाद कहा जा रहा है कि कंपनियां खाद्य तेलों के दाम में 6 फीसदी तक की कटौती कर सकती हैं.

इन 2 कंपनियों ने लिया निर्णय

ईटी की एक खबर के अनुसार, अडानी विल्मर ने खाद्य तेलों की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का निर्णय लिया है. अडानी विल्मर फॉर्च्यून नाम से खाने वाले तेल बेचती है. इसके अलावा जेमिनी एडिबल एंड फैट्स इंडिया ने 10 रुपये प्रति लीटर तक भाव कम करने का फैसला लिया है. यह कंपनी जेमिनी ब्रांड नाम से तेल बेचती है. इन दोनों कंपनियों के द्वारा कीमतों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक तीन सप्ताह में पहुंचेगा.

इस विभाग ने दी है सलाह

इससे पहले सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि सरकार ने तेल कंपनियों को खुदरा कीमतें कम करने की सलाह दी है, ताकि ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में आई कमी का लाभ मिल सके. एसोसिएशन ने कहा था कि ग्राहकों तक लाभ पहुंचाने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के द्वारा तेल कंपनियों को सलाह दी गई है.

इन कारणों से दी गई सलाह

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इनके भाव में तेज गिरावट आई है. मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का घरेलू स्तर पर भी बंपर उत्पादन हुआ है, जबकि बाहर से आने वाले तेलों के भाव बीते 6 महीने में काफी कम हुए हैं. हालांकि इसके बाद भी घरेलू स्तर पर ग्राहकों को महंगे खाद्य तेल से छुटकारा नहीं मिला है. सरकार ने इसी कारण हिदायत जारी की है.

ये भी पढ़ें: अगले सप्ताह इस REIT IPO से कमाने का मौका, तय हुआ प्राइस बैंड, जानें अन्य डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget