एक्सप्लोरर

बढ़ने वाली हैं पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुसीबतें, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर सकती है ईडी

Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट निष्क्रिय और बिना केवाईसी के मिले हैं. शक की सुई इन्हीं अकाउंट पर जाकर अटक गई है.

Paytm Payments Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई का सामना कर रहे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं. बैंक में कई ऐसे अकाउंट का पता लगा है, जिनकी केवाईसी को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दे दी गई है. यदि इसमें मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों के सबूत मिलते हैं तो पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ ईडी जांच शुरू हो सकती है. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैंक में बड़ी संख्या में निष्क्रिय अकाउंट भी मिले हैं.  

रेवेन्यू सेक्रेटरी ने दिए जांच के संकेत 

रायटर्स की शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने कहा है कि यदि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ वित्तीय हेराफेरी के आरोप सामने आए तो इसकी जांच ईडी (Enforcement Directorate) को सौंपी जा सकती है. 

पेटीएम ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का खंडन किया 

उधर, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One 97 Communications) और पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कभी भी ईडी द्वारा जांच नहीं की गई है. हमारे प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले कुछ कारोबारी जांच का सामना कर रहे हैं. हमने इस संबंध में अधिकारियों को हमेशा जवाब दिए हैं. हम मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का खंडन करते हैं और आप सभी को अटकलों के प्रति आगाह करते हैं.

आरबीआई, ईडी, फाइनेंस मिनिस्ट्री, होम मिनिस्ट्री और पीएमओ चुप 

विभिन्न मीडिया कंपनियों द्वारा संपर्क किए जाने के बावजूद आरबीआई, ईडी, फाइनेंस मिनिस्ट्री, होम मिनिस्ट्री और पीएमओ ने इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है. आरबीआई ने बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी तक डिपॉजिट और वॉलेट समेत अपने ज्यादातर कारोबार बंद करने का आदेश दिया था. आरबीआई ने नियमों का पालन न करने के आरोप में यह कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई के बाद बैंक के शेयर धड़ाम हो गए थे. कंपनी की मार्केट वैल्यू भी तेजी से गिरी है. शनिवार को बीएसई ने कंपनी के शेयरों के लिए डेली लिमिट 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी थी. पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने इस कार्रवाई को स्पीड बंप बताया था. 

ये भी पढ़ें 

Paytm Shares: पेटीएम के शेयरों के लिए डेली लिमिट घटी, बीएसई ने भारी गिरावट के बाद लिया फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
अमेरिका नहीं इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग, हर आदमी है करोड़ों का मालिक
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget