एक्सप्लोरर

Manufacturing PMI: जुलाई में सुस्त पड़ी मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार, नए ऑर्डर की थमी तेजी, नौकरियों के मामले में ग्रोथ बरकरार

India Manufacturing Sector: रफ्तार कम होने के बाद भी जुलाई में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी का दौर बरकरार रहा. हालांकि मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का आंकड़ा बीते महीने अनुमान से कम रहा...

देश के विनिर्माण क्षेत्र में जुलाई का महीना थोड़ा सुस्त साबित हुआ. बीते महीने के दौरान कारखानों के सामने नए ऑर्डर की वृद्धि की गति कम होने से दिक्कतें आईं. इसके चलते जुलाई महीने में विनिर्माण क्षेत्र की तरक्की की रफ्तार कम रही. हालांकि रोजगार के सृजन के मौके पर शानदार प्रदर्शन का दौर बरकरार रहा.

इतना रहा मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का आंकड़ा

एसएंडपी ग्लोबल के द्वारा तैयार एचएसबीसी फाइनल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जुलाई महीने में कम होकर 58.1 पर आ गया. उससे एक महीने पहले यानी जून में यह आंकड़ा बढ़कर 58.3 पर पहुंच गया. मतलब एक महीने पहले की तुलना में जुलाई के दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में नरमी आई. हालांकि रफ्तार कम होने के बाद जुलाई का महीना विनिर्माण के लिए अच्छा ही रहा है. यह लगातार 36वां महीना है, जब देश के विनिर्माण क्षेत्र में तेजी आई है.

पीएमआई इंडेक्स से क्या पता चलता है?

पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स के आंकड़े को आर्थिक लिहाज से महत्वपूर्ण इंडिकेटर माना जाता है. एसएंडपी ग्लोबल के द्वारा भारत समेत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के मैन्युफैक्चरिंग व सर्विस सेक्टर की स्थिति बताने के लिए इंडेक्स तैयार किया जाता है. अगर किसी महीने पीएमआई का आंकड़ा 50 से कम रहता है तो माना जाता है गतिविधियों में गिरावट आई है. वहीं इंडेक्स 50 से ज्यादा रहने पर गतिविधियों में तेजी का पता चलता है. भारत में जुलाई 2021 से मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई का आंकड़ा लगातार 50 से ऊपर बना हुआ है.

ऐतिहासिक आंकड़ों के हिसाब से अच्छी रफ्तार

एचएसबीसी की ग्लोबल इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी का कहना है कि जुलाई महीने में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों के बढ़ने की रफ्तार में मामूली सुस्ती आई है, लेकिन ज्यादातर कंपोनेंट मजबूत रहे हैं. ऐसे में रफ्तार में हल्की सुस्ती कोई चिंता की बात नहीं है. जून महीने से रफ्तार कम हो रही है, लेकिन ऐतिहासिक आंकड़ों के हिसाब से देखें तो कम होने के बाद भी रफ्तार शानदार है.

नए ऑर्डर की रफ्तार थमने का असर

एचएसबीसी के अनुसार, जुलाई महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर नए ऑर्डर की रफ्तार कम होने का असर पड़ा है. नए ऑर्डर में जिस रफ्तार से तेजी आ रही थी, उस पर जुलाई में कुछ ब्रेक लगा है. हालांकि इंटरनेशनल सेल में 13 साल से ज्यादा समय की सबसे तेज तरक्की आई. नौकरियों का सृजन शानदार रफ्तार से हुआ और बिक्री की कीमतों में अक्टूबर 2013 के बाद की सबसे तेज वृद्धि देखी गई.

ये भी पढ़ें: वायनाड हादसे से दुखी हुए गौतम अडानी, केरल राहत कोष में 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMK विधायक ने CM विजय को दी थी हड्डियां तोड़ने की धमकी, जानें अब कोर्ट ने क्या कहा
DMK विधायक ने CM विजय को दी थी हड्डियां तोड़ने की धमकी, जानें अब कोर्ट ने क्या कहा
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
DMK विधायक ने CM विजय को दी थी हड्डियां तोड़ने की धमकी, जानें अब कोर्ट ने क्या कहा
DMK विधायक ने CM विजय को दी थी हड्डियां तोड़ने की धमकी, जानें अब कोर्ट ने क्या कहा
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget