एक्सप्लोरर

Coal Crisis: देश में कोयले की किल्लत बरकरार! आखिर कब तक रहेगा बिजली कटौती का खतरा, जानें

Coal Crisis News: देश में कोयला इंपोर्ट बढ़ाने (Caol Import) का दबाव बढ़ गया है. सरकार ने बिजली प्लांट को कोयले का इंपोर्ट नहीं करने पर घरेलू कोयले की सप्लाई में कटौती की चेतावनी दी है.

Coal Crisis News Update: देश में बिजली की ज्यादा मांग के कारण सितंबर में खत्म होने वाली तिमाही के दौरान भारत को कोयले की भारी किल्लत (Coal Crisis) का सामना करना पड़ सकता है. भारत में ऊर्जा क्षेत्र (Power Sector) में कोयले के भंडार में कमी और उससे पैदा हुई बिजली कटौती की खबरों की सुर्खियां चल ही रही थी कि एक और संकट सामने नजर आ रहा है. भारत को उम्मीद है कि मार्च 2023 को खत्म होने वाले साल में कोयले की मांग 784.6 मिलियन टन होगी, जो पहले के अनुमान से 3.3 फीसदी अधिक है. पावर मिनिस्ट्री को दिए गए एक प्रजेंटेशन में बिजली संकट को दर्शाया गया है.

खबरों के मुताबिक भारत में सितंबर तिमाही में स्थानीय कोयले की मांग (Coal Demant) के मुकाबले सप्लाई 42.5 मिलियन टन कम रहने की आशंका है. ये आंकड़ा जो बिजली की डिमांड में अधिक वृद्धि और कुछ खदानों से कम उत्पादन के कारण पहले के अनुमान से 15 फीसदी अधिक है. यह गंभीर पूर्वानुमान भारत में कोयले की कमी को ऐसे समय दर्शा रहा है, जबकि बिजली की सालाना मांग कम से कम 38 वर्षों में सबसे तेज दर से लगातार बढ़ रही है. यही नहीं रूस-यूक्रेन संकट से सप्लाई घटने के चलते वैश्विक कोयले की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रही हैं.

कोयला आयात का बढ़ा दवाब

देश में पिछले कुछ दिनों में कोयला इंपोर्ट बढ़ाने (Caol Import) का दबाव बढ़ गया है. सरकार ने बिजली प्लांट को कोयले का इंपोर्ट नहीं करने पर घरेलू कोयले की सप्लाई में कटौती की चेतावनी दी है. हालांकि, पावर मिनिस्ट्री के प्रजेंटेशन से पता चलता है कि ज्यादातर राज्यों को कोयले के इंपोर्ट के लिए कांट्रैक्ट देना बाकी है. अगर किसी ने कोयला इंपोर्ट नहीं किया, तो जुलाई पावर प्लांट में कोयले की कमी हो जाएगी.

पावर मिनिस्ट्री के इंपोर्ट स्टेटस रिपोर्ट के हिसाब से, अप्रैल के अंत तक केवल एक राज्य ने कोयला इंपोर्ट का ठेका दिया था. भारत को 154.7 मिलियन टन की घरेलू कोयले की सप्लाई की उम्मीद है, जो सितंबर तिमाही में अनुमानित 197.3 मिलियन टन की अनुमानित आवश्यकता से 42.5 मिलियन टन कम है. इससे पहले सप्लाई में सिर्फ 37 मिलियन टन की कमी के आसार थे.

सरकार ने दी यह छूट

बिजलीघरों में बार-बार कोयले की कमी से निपटने के लिए पिछले दिनों में कुछ उपायों की घोषणा की गई है. पिछले महीने पावर मिनिस्ट्री ने निजी बिजली उत्पादकों को इस बात की इजाजत दे दी है कि वे इस संकट से निपटने के लिए 1 साल के लिए कोयले की सप्लाई सुनिश्चित करने की जगह, 3 साल के लिए कोयले की सप्लाई की डील कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Apple Employees Salary: एपल ने अपने रिटेल कर्मचारियों की शुरुआती सैलरी बढ़ाई, जानें कितना किया इजाफा

Railways News: रेलवे ने टिकटिंग की नई सर्विस शुरू की, लंबी लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget