एक्सप्लोरर

Festive Season Sale: भारत की अर्थव्यवस्था को चमका रहे त्योहार, बिक्री के साथ में ये आंकड़े शानदार

Festive Boost to Economy: त्योहारों के महीनों को अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी काफी खास माना जाता है. इन महीनों के दौरान लगभग सभी सेक्टर में उपभोग बढ़ जाता है, जिससे अर्थव्यवस्था में तेजी आती है...

पूरे देश में त्योहारों का जश्न चरम पर पहुंच चुका है. दशहरा और नवरात्रि जैसे त्योहारों से शुरू हुआ सिलसिला अब लगातार जारी रहने वाला है. उसके साथ ही त्योहारी सीजन की खरीदारी भी रफ्तार पकड़ रही है. त्योहारी सीजन सेल के शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था को इससे बड़ा बूस्ट मिलने वाला है.

इस तरह बढ़ी बिक्री और पेमेंट

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्योहारी सीजन में लोग कार, स्मार्टफोन, टीवी आदि पर खूब खर्च कर रहे हैं. अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में बिक्री साल भर पहले की तुलना में लगभग 20 फीसदी ज्यादा है. इसी तरह अक्टूबर महीने में डिजिटल पेमेंट में रिकॉर्ड तेजी आई है. अक्टूबर महीने के दौरान यूपीआई से डिजिटल पेमेंट साल भर पहले की तुलना में करीब 40 फीसदी ज्यादा रहा है.

इन कारणों से मिल रही मदद

रिजर्व बैंक के आंकड़े बताते हैं कि ग्राहकों का भरोसा सितंबर महीने में 4 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. दूसरी ओर ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी के बाद भी बैंकों में लोन की डिमांड करीब 12 सालों में सबसे ज्यादा है. देश में खुदरा महंगाई में भी कमी आ रही है और साथ ही पारिश्राामिक खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में कमाई में तेजी आई है. ये सारे फैक्टर मिलकर इस साल त्योहारों में डिमांड को तेज कर रहे हैं.

क्रिकेट और वेडिंग सीजन

इस बार त्योहारी सीजन को क्रिकेट वर्ल्ड कप से भी मदद मिल रही है. क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है. इसके चलते देश के कई शहरों में होटल, रेस्तरां समेत पूरी हॉस्पिटलिटी इंडस्ट्री और ट्रैवल एंड टूरिज्म सेक्टर को मदद मिल रही है. त्योहारी सीजन की ढलान आते ही देश में शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत हो जाएगी. खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट की मानें तो इस साल वेडिंग सीजन में सोने के गहनों और कपड़ों-बर्तन आदि पर लोग 50 बिलियन डॉलर खर्च कर सकते हैं.

मंदी के दौर में शानदार ग्रोथ

कुल मिलाकर देखें तो आने वाले महीने दुनिया की सबसे तेज गति से वृद्धि करती प्रमुख अर्थव्यवस्था यानी भारत के लिए बेहद सकारात्मक दिख रहे हैं. यह विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुमानों से भी जाहिर हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की मानें तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2023 में 6.3 फीसदी रहने वाली है. साथ ही आईएमएफ ने इस बात की भी उम्मीद जाहिर की है कि 2024 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3 फीसदी रह सकती है. ग्रोथ का यह शानदार प्रोजेक्शन ऐसे समय है, जब दुनिया के सामने आर्थिक मंदी का खतरा मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें: महंगाई ने दी राहत, दो साल में हुई सबसे कम, लेकिन यूरोप की इकोनॉमी के ऊपर आया ये खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget