एक्सप्लोरर

Toll Tax: द्वारका एक्सप्रेसवे पर नहीं होगा कोई टोल प्लाजा, देश में पहली बार होने जा रहा ऐसा

Dwarka Expressway: NHAI इस सिस्टम को जल्द ही लागू करने वाली है. इसे फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम का नाम दिया गया है, जिसमें कैमरों की मदद से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर भी फास्टैग से पैसा कट जाएगा.

Dwarka Expressway: द्वारका एक्सप्रेसवे को कई तरह की आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया गया है. इसे दिल्ली एनसीआर में ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए डेवलप किया गया है. यह मॉडर्न रोड देश का पहला बिना टोल प्लाजा का एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. इसे फ्री फ्लो टोलिंग (Free Flow Tolling) सिस्टम का नाम दिया गया है. यहां फास्टैग (FASTag) और कैमरों की मदद से ऑटोमेटिक टोल काट लिया जाएगा. इसकी मदद से द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) पर जाम की समस्या भी नहीं होगी.

फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम की वजह से नहीं बनेंगे टोल प्लाजा 

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस सिस्टम को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है. इसे आने वाले कुछ महीनों में लागू कर दिया जाएगा. फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम की मदद से करीब 29 किमी लंबे इस हाइवे पर कहीं भी टोल प्लाजा बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां लगे हाई पावर कैमरे 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर भी गाड़ियों में लगे फास्टैग को पढ़ लिया करेंगे. इसकी मदद से टोल भी काट लिया जाया करेगा. दावा किया जा रहा है कि यह फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम देश में सैटलाइट आधारित टोल कलेक्शन के लिए भी आधार बन सकता है. 

टोल की रिकवरी के लिए वाहन सिस्टम में बदलाव की है तैयारी

फिलहाल सभी एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं. यहां पर फास्टैग की मदद से टोल कलेक्शन किया जाता है. फिलहाल इस द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल रेट तय नहीं किए गए हैं. द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सिस्टम लगाया जाएगा. इसके अलावा एनएचएआई ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय (Road Transport Ministry) से वाहन सिस्टम (Vahan System) में भी बदलाव की मांग की है ताकि भुगतान न किए गए टोल की रिकवरी की जा सके.  

देश के पहले एलीवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे पर लगे 9000 करोड़ रुपये

द्वारका एक्सप्रेसवे करीब 29 किमी लंबा है. इसे बनाने पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसे देश का पहला एलीवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे कहा जाता है. इसमें 4 लेवल बनाए गए हैं. इसमें टनल अंडरपास, सड़क, एलीवेडेट प्लाईओवर और फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर बनाए गए हैं. देश का पहला 9 किमी का 8 लेन का फ्लाईओवर और 6 लेन की सर्विस रोड भी इस एक्सप्रेसवे का हिस्सा है. दिल्ली में इसका दायरा 10.1 किमी होगा. यह देश का पहला एक्सप्रेसवे होगा, जो कि सिंगल पिलर पर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें 

Rich People: करोड़पति भी खुद को नहीं मान पा रहे अमीर, आखिर ऐसा क्या बदल गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
Gold- Silver Price Today: नागपंचमी पर कितना महंगा हुआ सोना? देखें 17 अगस्त के दिन सोना- चांदी का ताजा रेट
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
गलत CIBIL रिपोर्ट पर HDFC Bank को झटका, कस्टमर को 50 हजार मुआवजा
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
फूड बिजनेस पर कसा शिकंजा, अब PG, होटल और ढाबों पर लगेगा ताला!
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार धड़ाम, 116 अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी नीचे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget