एक्सप्लोरर

कमजोर मांग से सोना टूटा, चांदी की कीमतों में सुधार

नई दिल्ली: कल के कारोबार में 6 हफ्ते के उच्च स्तर तक जाने के बाद आज सोने के दाम कुछ घटे हैं. कल के कारोबार में सोना 29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था. वहीं आज सोने में 4 दिनों से जारी तेजी थम गई और इसकी कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 29,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. फुटकर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम हल्के नीचे आए. हालांकि इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 41,200 रुपये हो गई.

bullion

बाजार सूत्रों के मुताबिक मौजूदा स्तर पर गहनों और रिटेल कारोबारियों की मांग में गिरावट आने की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख के चलते घाटे पर लगाम लग गई.

दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता की कीमत का सोना 100-100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 29,350 रुपये और 29,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले 4 कारोबारी सत्रों में सोने में 750 रुपये की तेजी आई थी. हालांकि सोने की गिन्नी की कीमत 24,300 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रुख लिए बंद हुई.

दूसरी ओर चांदी तैयार की कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 41,200 रुपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 180 रुपये की तेजी के साथ 41,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रख लिए बंद हुई.

देश के महानगरों के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के बंद भाव दिल्ली में सोना 29,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 41,200 रुपये मुम्बई में सोना 29,495 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 41,100 रुपये कोलकाता में सोना 29,410 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 41,230 रुपये

इससे पहले कल दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 6 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा था. सोने की कीमतों में लगातार 4 दिन तेजी जारी थी और कल 200 रुपये की तेजी के साथ 6 हफ्ते के उच्चतम स्तर 29,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था. हालांकि चांदी कल 300 रुपये की गिरावट के साथ 41,000 रुपये से नीचे 40,950 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget