एक्सप्लोरर

सोना खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा और रुकिए-कीमतों में तेज गिरावट शुरू, 45 हजार तक आ सकते हैं दाम

विश्लेषकों का कहना है कि सोने में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है. अंतरराष्ट्रीय निवेशक अब इसमें से पैसा निकाल रहे हैं. सोने का अगला लेवल 47 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का है.

ग्लोबल मार्केट के असर से घरेलू मार्केट में गोल्ड के दाम में गिरावट आ रही है. दरअसल कोविड-19 की वैक्सीन के मोर्चे पर सफलता और आर्थिक गतिविधियों में रफ्तार की वजह से निवेशकों का रुझान अब गोल्ड की ओर कम हुआ है. इस वजह से इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है. इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष (मुंबई) कुमार जैन के मुताबिक सोने की कीमतों में अगस्त की तुलना में 8000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है और COVID-19 वैक्सीन को लेकर आशावाद के कारण और गिरावट की संभावना है. दिसंबर में सोने के भाव  45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय निवेशक गोल्ड से निकल रहे हैं  विश्लेषकों का कहना है कि सोने में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है. अंतरराष्ट्रीय निवेशक अब इसमें से पैसा निकाल रहे हैं.  सोने का अगला लेवल 47 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का है. लेकिन जिस तरह से लगातार गिरावट आ रही है उसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह 45 हजार रुपये तक पहुंच जाए. कुछ विश्लषकों का मानना है कि इसमें और गिरावट आ सकती है.  उनके मुताबिक गोल्ड खरीदने वालों को अभी एक-दो महीना इंतजार करना चाहिए. जैसे ही कोरोना वैक्सीन बाजार में आएगी इसके दाम में और तेज गिरावट आ सकती है. फायदे का सौदा है गोल्ड में निवेश  दरअसल गोल्ड में निवेश ज्यादातर वक्त फायदेमंद रहता है. किसी भी निवेशक को अपने पोर्टफोलियो का पांच से दस फीसदी गोल्ड निवेश के रूप में रखना चाहिए. चूंकि गोल्ड की लिक्विडिटी बहुत ज्यादा होती है इसलिए यह निवेशकों का पसंदीदा निवेश है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत में इस वक्त ज्वैलरी की मांग में कमी आई है लेकिन आने वाले दिनों में इसमें तेजी आ सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि सोना जरूर खरीदें लेकिन थोड़ा ठहर कर.

BATA के 126 साल के इतिहास में पहली बार, संदीप कटारिया बने पहले भारतीय सीईओ

दालों की कीमतों में इजाफा जारी, काबू करने के लिए ओपन मार्केट में सरकार दे सकती है छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget