एक्सप्लोरर

चीन की दहाड़ के आगे सहमा अमेरिका! स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे कई प्रोडक्ट्स को रेसिप्रोकल टैरिफ के दायरे से किया बाहर

Trump Tariff: चीनी आयात पर हाई टैरिफ लगाए जाएंगे तो इसका असर अमेरिकी उपभोक्ताओं की जेबों पर भी पड़ेगा क्योंकि चीजों की कीमतें बढ़ जाएंगी. शायद इन्हीं सब वजहों के चलते यह कदम उठाया गया है.

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन समेत कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए. इस बारे में उनका कहना रहा कि दूसरे देश अमेरिका से हाई टैरिफ वसूलते हैं और अब अमेरिका भी उनसे हाई टैरिफ वसूलेगा.उन्होंने बताया था कि उनकी इस टैरिफ पॉलिसी से अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी.

हालांकि, यह अब उल्टा साबित होते दिख रहा है क्योंकि अमेरिका एक ऐसा देश है जहां कई ऐसी चीजें हैं जिनकी मैन्युफैक्चरिंग या तो होती ही नहीं है या बहुत कम लेवल पर होती है. ऐसे में जाहिर सी बात है कि ये प्रोडक्ट्स दूसरे देशों से मंगाए जाएंगे और यही बात अब अमेरिकी कंपनियों को खटक रही है क्योंकि दूसरे देशों से सामान मंगाने पर उन्हें भी उनकी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. 

चीनी मैन्युफैक्चरिंग के भरोसे कई अमेरिकी कंपनी

अब आप चीन को ही ले लीजिए. अमेरिका ने चीनी आयात पर 145 परसेंट का भारी-भरकम टैरिफ लगाया है. वहीं, चीन ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए अमेरिका पर 125 परसेंट का टैरिफ लगा दिया है. इसके अलावा, पहले से लगाया गया 20 परसेंट टैरिफ अलग से है यानी कि टोटल 145 परसेंट टैरिफ.

यह जगजाहिर है कि एप्पल जैसे कई टेक कंपनियों के प्रोडक्ट चीन में बनकर तैयार होते हैं. अब यहां से सामान जब अमेरिका लाएं जाएंगे तो इन पर हाई टैरिफ का भुगतान करना होगा. इसी चिंता का असर है कि एप्पल, एनवीडिया जैसी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली और नतीजतन अमेरिकी शेयर बाजार को भी तगड़ा नुकसान हुआ. शायद यही वजह है कि स्मार्टफोन और कम्प्यूटर अब अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ के दायरे में नहीं आएंगे. 

रेसिप्रोकल टैरिफ के दायरे में नहीं आएंगे ये प्रोडक्ट्स

एस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, स्मार्टफोन, लैपटॉप और कई दूसरे टेक कॉम्पोनेंट्स रेसिप्रोकल टैरिफ के दायरे में नहीं आएंगे. शुक्रवार को अमेरिकी CBP ने 20 ऐसे प्रोडक्ट कैटेगरी की लिस्ट बनाई, जिन्हें रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत नहीं लाए जाएंगे.

इनमें स्मार्टफोन, कंप्यूटर/लैपटॉप टेलीकॉम इक्विपमेंट्स, डिस्क ड्राइव, रिकॉर्डिंग डिवाइस, डेटा प्रोसेसिंग मशीन, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली, वायरलेस ईयरफोन, राउटर्स जैसे कई टेक प्रोडक्ट्स हैं. इस कदम से एप्पल जैसे कई इम्पोटर्स और अमेरिकी टेक कंपनियों को राहत मिलेगी, जो मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन पर निर्भर है. 

ये भी पढ़ें:

टैरिफ को लेकर पहली बार अमेरिका के साथ ताइवान ने की बात, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दोनों देशों के अधिकारी आए आमने-सामने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, 10 मिनट बढ़ा ट्रेडिंग का समय, फटाफट नोट करें नया मार्केट क्लोजिंग टाइम
Share Market: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, 10 मिनट बढ़ा ट्रेडिंग का समय, फटाफट नोट करें नया मार्केट क्लोजिंग टाइम
Financial Rules: अमीर बनना है तो गांठ बांध लें निवेश के ये 7 सुनहरे नियम, बदल जाएगी आपकी किस्मत
अमीर बनना है तो गांठ बांध लें निवेश के ये 7 सुनहरे नियम, बदल जाएगी आपकी किस्मत
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Gold- Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले चेक करें भाव, 1 जून को क्या हैं आपके शहर के रेट?
Gold- Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले चेक करें भाव, 1 जून को क्या हैं आपके शहर के रेट?

वीडियोज

New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान से खरीदे गए थे 2 मोबाइल फोन, 4 साल तक रहे बंद... पहलगाम आतंकी हमले में चौंकाने वाला खुलासा
PAK से खरीदे गए थे 2 मोबाइल फोन, 4 साल तक रहे बंद... पहलगाम आतंकी हमले में चौंकाने वाला खुलासा
'छाती कूट रुदाली करने लगे...', असद के एनकाउंटर को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
'छाती कूट रुदाली करने लगे...', असद के एनकाउंटर को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना
मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? US ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, तेहरान ने की जवाबी कार्रवाई
7 Viral Moment Of IPL 2026: कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
Dak Seva Gifts: भारतीय डाक रिवार्ड के नाम पर दे रहा तोहफे? अप्लाई करने से पहले जानें सरकार ने क्या कहा
Dak Seva Gifts: भारतीय डाक रिवार्ड के नाम पर दे रहा तोहफे? अप्लाई करने से पहले जानें सरकार ने क्या कहा
Divorce: शादी के कितने साल बाद सबसे ज्यादा होते हैं तलाक? जानें रिश्तों में दरार आने की वजह
शादी के कितने साल बाद सबसे ज्यादा होते हैं तलाक? जानें रिश्तों में दरार आने की वजह
दुनिया का वो शहर जहां की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी अनफिट, महिलाओं की हालत सबसे खराब
दुनिया का वो शहर जहां की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी अनफिट, महिलाओं की हालत सबसे खराब
Embed widget