एक्सप्लोरर

Diwali Stock Pick: प्रभुदास लीलाधर के टेक्निकल रिसर्च डेस्क की सलाह, बंपर कमाई के लिए खरीद लो इस दिवाली ये स्टॉक्स!

Diwali Stock Pick: पीएल कैपिटल के टेक्निकल रिसर्च डेस्क के दिवाली पिक्स में कैपिटल गुड्स से लेकर डिफेंस, पावर सेक्टर और केमिकल्स क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स हैं.

Diwali 2024 Stock Pick: दिवाली के शुभ अवसर पर स्टॉक एक्सचेंज में मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन होगा. और इस दिन एक घंटे के ट्रेडिंग में निवेशक ऐसे स्टॉक्स में निवेश करते हैं जो उन्हें अगली दिवाली तक जोरदार कमाई कर दे. प्रभुदास लीलाधर की पीएल कैपिटल के टेक्निकल रिसर्च डेस्क ने निवेशकों के लिए  ऐसे 11 स्टॉक्स चुने हैं जो उन्हें जोरदार रिटर्न दे सकते हैं. पीएल कैपिटल की इस सूची में कोल इंडिया से लेकर भेल और एबीबी जैसी कंपनियां है. 

ABB और BEL के शेयर खरीदने की सलाह 

पीएल कैपिटल ने इस दिवाली पर निवेशकों को एबीबी (ABB) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस ने 12300 रुपये के टारगेट के लिए स्टॉक को खरीदने को कहा है. एबीबी का शेयर फिलहाल 7492 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 7350 रुपये स्टॉपलॉस रखने को कहा गया है. डिफेंस कंपनी बीईएल (BEL) के स्टॉक पर भी ब्रोकरेज हाउस बुलिश है और 240 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 426 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए शेयर खरीदने की सलाह दी गई है. फिलहाल बीईएल का शेयर 283.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.  

BHEL, कोल इंडिया और एक्साइड पर बुलिश 

भेल (BHEL) के स्टॉक पर भी पीएल कैपिटल बुलिश है. ब्रोकरेज हाउस ने 390 रुपये के टारगेट के लिए भेल के शेयर खरीदने की सलाह दी है. कंपनी का स्टॉक 235 रुपये पर है और 215 रुपये का स्टॉपलॉस रखने को कहा गया है. कोल इंडिया (Coal India) के शेयर पर भी ब्रोकरेज हाउस बुलिश है और 690 रुपये के टारगेट के साथ 415 रुपये का स्टॉपलॉस रखते हुए स्टॉक खरीदने की सलाह दी गई है. कोल इंडिया फिलहाल 445 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के स्टॉक को भी 740 रुपये के टारगेट के साथ स्टॉक खरीदने की सलाह दी गई है. एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर अभी 467 रुपये पर है और 425 रुपये का स्टॉपलॉस रखने को कहा गया है. 

GMDC, GRSE के शेयर खरीदने की सलाह

प्रभुदास लीलाधर ने जीएमडीसी लिमिटेड (GMDC) के स्टॉक को 544 रुपये के टारगेट के लिए खरीदने को कहा है. 305 रुपये स्टॉपलॉस रखने को कहा गया है. जीएमडीसी लिमिटेड का शेयर फिलहाल 366.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज हाउस गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (GRSE) के शेयर को 2770 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने को कहा है. 1420 रुपये स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी गई है. फिलहाल शेयर 1549 रुपये पर कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज हाउस एचएससीएल (HSCL) के स्टॉक पर भी पॉजिटिव है और 900 रुपये के लक्ष्य के साथ स्टॉक खरीदने की सलाह दी है. निवेशकों से 530 रुपये का स्टॉपलॉस रखने को कहा गया है और कंपनी का शेयर फिलहाल 568 रुपये पर है. 

KPIT Tech, NTPC और टाटा मोटर्स पर बुलिश 

आईटी कंपनी केपीआईटी टेक (KPIT Tech) के शेयर पर भी बुलिश है और 1500 रुपये के स्टॉपलॉस रखते हुए 2500 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए शेयर खरीदने की सलाह दी गई है. पीएल कैपिटल ने 590 रुपये टारगेट के लिए एनटीपीसी का शेयर खरीदने की सलाह दी है और 360 रुपये स्टॉपलॉस रखने को कहा गया है. कंपनी का शेयर फिलहाल 412 रुपये पर है. टाटा मोटर्स के शेयर पर भी ब्रोकरेज हाउस बुलिश है और 1225 रुपये के टारगेट के साथ स्टॉक को खरीदने को कहा गया है. 770 रुपये का स्टॉप लॉस है. फिलहाल टाटा मोटर्स का शेयर 842 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Diwali 2024 Stock Pick: संवत 2081 में ये स्टॉक्स आपको दे सकते हैं जोरदार रिटर्न, एसबीआई सिक्योरिटीज ने जारी किए टॉप पिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget