एक्सप्लोरर

Digital Life Certificate: EPS पेंशनर्स घर बैठे मोबाइल ऐप से जमा करें अपना जीवन प्रमाण पत्र! जानें इसका पूरा प्रोसेस

EPFO: विदेश या किसी और शहर में रहने वाले पेंशनर्स अब आसानी से फेस ऑथेंटिकेशन सर्विस का इस्तेमाल करके अपने जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं. इस सर्विस का यूज कोई भी रिटायर्ड कर्मचारी कर सकता है.

Digital Life Certificate: अगर आप पेंशन पाते हैं तो ये खबर आपके काम की है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) ने अपने पेंशनरों को एक खास सुविधा दी है. इसके जरिए अब बुजुर्ग घर से ही मोबाइल ऐप (Mobile App) के जरिए अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) जमा कर सकते हैं. यह लाइफ सर्टिफिकेट सालभर के लिए वैलिड रहता है.

इसके साथ ही आप इस लाइफ सर्टिफिकेट को साल में कभी भी जमा कर सकते हैं. इसके लिए जिस मोबाइल ऐप को लॉन्च किया गया है वह है आधार फेसआरडी ऐप (Aadhar FaceRD App). इसे आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

बुजुर्गों को PF ऑफिस जाने से मुक्ति

ईपीएफओ (EPFO) की इस सुविधा का सीधा लाभ उन लोगों को होगा जो अवस्था या किसी बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं. अब उन्हें सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

विदेश या किसी और शहर में रहने वाले पेंशनर्स अब आसानी से फेस ऑथेंटिकेशन सर्विस (Face Authentication Service)  का इस्तेमाल करके अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. इस डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल कोई भी रिटायर्ड कर्मचारी कर सकता है. यह सुविधा केंद्र, राज्य और सभी संगठन के पेंशनरों (Pensioners) के लिए शुरू की गई है.

इस तरह जमा करें अपना लाइफ सर्टिफिकेट

1. लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए सबसे पहले आप आधार फेसआरडी ऐप (Aadhar FaceRD App) अपने मोबाइल में डाउनलोड करें.
2. इसके बाद ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आप पेंशनरों के ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. यहां आपसे कई तरह के डिटेल्स जैसे आधार नंबर (Aadhaar Card), मोबाइल नंबर (Mobile Number), पीपीओ नंबर (PPO) आदि डिटेल्स फिल करने को कहा जाएगा. इन सभी चीजों को फिल करें.
5. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां अपने फेस को स्कैन किया जाएगा.
6. स्कैनिंग के बाद आपका लाइफ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा.
7. अगर किसी कारण से लाइफ सर्टिफिकेट जारी होने का प्रोसेस पूरा नहीं होता है तो इसका मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Income Tax Act: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपराधों की कम्पाउंडिंग ने नियमों में किया बड़ा बदलाव! यहां जानें डिटेल्स

Digilocker App: डिजिलॉकर में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? बेहद आसान है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget