एक्सप्लोरर

Budget 2022: क्या होती है ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल करेंसी? भारत के लोगों को क्या होगा फायदा

Know Digital Currency : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 के दौरान डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की बात कही, जो ब्लॉकचेन पर होगी. अब लोग जानना चाह रहे हैं कि ब्लॉकचेन होता क्या है.

What is Digital Currency : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 के दौरान डिजिटल करेंसी लॉन्च करने की बात कही. उन्होंने संसद में बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से इस साल डिजिटल करेंसी लॉन्च की जाएगी. यह ब्लॉकचेन आधारित करेंसी होगी. इस डिजिटल करेंसी के 2022-23 के शुरुआत में जारी होने की बात कही गई है. अब लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर ये ब्लॉकचेन है क्या, यह कैसे काम करती है, इससे जुड़ी डिजिटल करेंसी क्या होती है, इससे आम लोगों को क्या फायदा होगा. आपके हर सवालों का जवाब आज हम यहां देंगे.

डिजिटल करेंसी क्या है

डिजिटल करेंसी ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी यही बातें दोहराईं हैं. इस करेंसी को भारत में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (Central Bank Digital Currency or CBDC) का नाम दिया गया है. इसे रिजर्व बैंक की ओर से जारी किया जाएगा. इस करेंसी की खास बात ये है कि इसे आप सॉवरेन करेंसी (sovereign currency) में बदल सकते हैं. डिजिटल करेंसी 2 तरह की होती है. पहला है रिटेल डिजिटल करेंसी, जिसे आम लोग और कंपनियों के लिए जारी किया जाता है. दूसरी होती है होलसेल डिजिटल करेंसी, जिसका इस्तेमाल वित्तीय संस्थाओं द्वारा किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Budget 2022 LIVE: टैक्स स्लैब में बदलाव ना होने से आम जनता मायूस, आरबीआई करेगा Digital Currency लॉन्च

क्या है ब्लॉकचेन

ब्लॉकचेन को सल शब्दों में समझें तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है. पहला है ब्लॉक (Block), जबकि दूसरा है चेन (Chain). ब्लॉक का मतलब यहां ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में कई डेटा ब्लॉक से है. यानी कि इन ब्लॉक्स में डेटा रखा जाता है. यहां अलग-अलग बॉक्स में करेंसी यानी डेटा होते हैं. अलग-अलग बॉक्स में करेंसी के होने से यहां डेटा की एक लंबी चेन बनती जाती है. जब कोई नया डेटा आता है, तो उसे एक नए ब्लॉक में रिकॉर्ड किया जाता है. जब कोई ब्लॉक डेटा से भर जाता है तो इसे पिछले ब्लॉक से जोड़ दिया जाता है. इसी तरह सारे ब्लॉक्स एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Budget 2022: जानें सरकार के पास कहां से आता है एक रुपया और कहां करती है वो उसे खर्च!

कैसे काम करती है ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (Blackchain Technology) एक तरह से एक्सचेंज प्रोसेस में काम करती है. यह डेटा ब्लॉक पर काम करती है, जिसके बारे में हमने ऊपर बताया. हर ब्लॉक एन्क्रिप्टेड होते हैं और एक-दूसरे से इलेक्ट्रॉनिक रूप से जुड़े होते हैं. इस तकनकी का सबसे पहले इस्तेमाल 1991 में हुआ था. .ब स्टुअर्ट हबर और डब्ल्यू स्कॉट स्टोर्नेटो ने इसे डिजिटल डॉक्युमेंट्स को टाइमस्टैम्प करने के लिए यूज किया था. इसके बाद 2009 में सतोशी नाकामोतो ने ब्लॉकचेन के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का आविष्कार किया. आपको एक बात और समझनी होगी कि Blockchain Technology में सिर्फ करेंसी का ही निर्माण नहीं होता, बल्कि यहां किसी भी चीज को डिजिटल बनाकर उसका रिकॉर्ड रख सकते हैं. यह आपके लिए एक डिजिटल लेजर की तरह है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget