एक्सप्लोरर

Digital Bharat: सरकार इस सेक्टर को देगी 80,000 करोड़ रुपये, जानें 'डिजिटल भारत निधि' से कैसे बदलेगी तस्वीर

Digital Bharat Nidhi: एक तरफ ये 80,000 करोड़ रुपये की रकम स्थापित या उपयोगी बेंचमार्क के साथ स्टार्टअप्स को प्रमोट करने में यूज होगी. वहीं दूसरी तरफ ये भारतीय या स्वदेशी टेक्नोलॉजी को भी नई धार देगी.

Digital Bharat Nidhi: केंद्र सरकार की ओर से दूरसंचार और ब्रॉडबैंड सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास सामने आते रहते हैं. लंबे समय से टेलीकॉम सेक्टर जनता की जरूरतों के मुताबिक आगे बढ़ रहा है लेकिन इसे और अधिक आधुनिक और स्मार्ट बनाने की जरूरत हैं. इसी कड़ी में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन्स की ओर से एक जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप खुश हो सकते हैं. केंद्र सरकार की ओर से 'डिजिटल भारत निधि' के लिए कुल 80,000 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जाएगी जिससे शहरी इलाकों में टेलीकॉम सर्विसेज तक सभी की पहुंच तय हो सकेगी.

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जानकारी

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आत्मनिर्भर टेलीकॉम सेक्टर और डिजिटल तरीके से जुड़े (कनेक्टेड) भारत को बनाने की दिशा में ये काम किया जा रहा है और आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन्स @DoT_India को टैग करते हुए लिखा कि टेलीकॉम अधिनियम 2023 के पहले नियम 'डिजिटल भारत निधि' को अब प्रभावी कर दिया गया है और हमें ये जानकारी साझा करते हुए गर्व हो रहा है. यह टेलीकॉम सर्विसेज तक सभी की एकसमान पहुंच तय करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है. वहीं भारत के 2047 तक विकसित भारत बनने के मिशन को मजबूत करने में भी ये सहायक होगा.

टेलीकम्यूनिकेशन्स एक्ट 2023 के जरिए केंद्र सरकार ने बढ़ाई फंडिंग

सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि डिजिटल भारत निधि के जरिए शहरी (अर्बन) इलाकों में 80,000 करोड़ रुपये की टेलीकम्यूनिकेशंस सर्विसेज को फंड दिया जाएगा. टेलीकम्यूनिकेशन्स एक्ट 2023 के जरिए केंद्र सरकार ने फंड का स्कोप बढ़ाया है. ये फंड जहां एक तरफ स्थापित या उपयोगी बेंचमार्क या स्टार्टअप्स को प्रमोट करने के लिए यूज होगा, इसके साथ ही भारतीय या स्वदेशी टेक्नोलॉजी को भी नई धार देने में मददगार होगा.

केंद्र सरकार ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा है कि

  1. टेलीकम्यूनिकेशन्स एक्ट 2023 के तहत यह योजना शनिवार को नोटिफाई की जा चुकी है.
  2. डिजिटल भारत निधि ब्रॉडबैंड सर्विसेज के साथ-साथ मोबाइल फंडिंग और टेलीकम्यूनिकेशंस इक्विपमेंट के लिए भी सपोर्ट करेगी.
  3. इस फंडिंग के लिए टेलीकम्यूनिकेशंस प्रोजेक्ट्स को कुछ मानदंडों को पूरा करना होगा, जैसे टेलीकॉम सर्विसेज सपोर्ट और सुरक्षा में सुधार के लिए कोशिशें करनी होंगी.

डिजिटल भारत निधि की खासियतों पर नजर डालें

डिजिटल भारत निधि के तहत जो भी प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे उनके लिए जरूरी होगा कि वो बिना किसी भेदभाव और पक्ष विशेष के लिए फायदेमंद होने की ना सोचकर ठोस काम करें. ये फंड पाने के लिए सिर्फ टेलीकम्यूनिकेशन्स नेटवर्क को जन-जन तक पहुंचाने की सोच लेकर ऑपरेट करना जरूरी है. साथ ही टेलीकॉम प्रोजेक्ट्स में सर्विस अफोर्डेबल होने और सुरक्षित होने का मापदंड पूरा करने वाली बात होनी चाहिए. ये फंडिंग मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं दोनों को सपोर्ट करेगी. 

ये भी पढ़ें

UPS vs NPS: यूपीएस या एनपीएस, किस स्कीम को अपनाने पर रिटायरमेंट के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा ज्यादा पेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की 'EMI' दे रही जनता, कैसे-कैसे कट रही आपकी जेब? ऐसे हो रहा नुकसान
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget