एक्सप्लोरर

Dhanteras Gold Shopping: इस धनतेरस सोने की समझदारी से करें खरीदारी, बहुत काम आएंगे ये टिप्स

Gold Shopping On Dhanteras: इस शुक्रवार यानी 10 नवंबर 2023 को देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा और अगर आप सोने की खरीदारी करने जाएंगे तो पहले यहां बताए गए टिप्स को जान लें जो बेहद काम के हैं.

Gold Buying Tips: भारतीय घरों में धनतेरस पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. इस पीली धातु को भारतीय न सिर्फ बहुत पसंद करते हैं बल्कि इसे एक सुरक्षित निवेश भी मानते हैं. धनतेरस के शुभ अवसर पर आभूषण, सिक्के या सोने के बार खरीद कर उसकी पूजा की जाती है. इसे जरूरत पड़ने पर आसानी से बाजार में बेचा भी जा सकता है. इस धनतेरस पर अगर आपने भी सोना खरीदने का मन बना लिया है तो यहां बताए गए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे.

सर्टिफाइड सोना ही खरीदें 

सोने की शुद्धता और गुणवत्ता तय करने के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेट देता है. इसलिए आपको हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदना चाहिए. इस हॉलमार्क के जरिये आपको सोने की शुद्धता, टेस्टिंग सेंटर की पहचान, ज्वैलर का मार्क और निर्माण वर्ष का पता चल जाता है. BIS हॉलमार्क सोने की क्वालिटी की गारंटी देता है.

सोने की शुद्धता कैसे चेक करें

24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध होता है. भारत में गोल्ड 24, 22 और 18 कैरेट शुद्धता के साथ मिलता है. हालांकि, सोना मुलायम धातु है इसलिए ज्वेलर्स अधिकतर 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल करते हैं. आप सुनिश्चित कर लें कि कितने कैरेट का सोना ले रहे हैं.

सोने के रेट को लेकर जागरूक रहें

आभूषण खरीदते समय आपको कई ज्वेलर्स के पास जाना चाहिए. साथ ही सोने का ऑनलाइन रेट भी लेना चाहिए. सोने के रेट में रोजाना उतार-चढ़ाव होता है. इसलिए यदि आप जानकारी लगाकर सोना खरीदेंगे तो निश्चित ही फायदे में रहेंगे.

मेकिंग चार्ज पर जरूर ध्यान दें

आभूषण की डिजाइन के हिसाब से ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज लगाते हैं. इसलिए आपको पहले ही ज्वेलर से मेकिंग चार्ज की जानकारी ले लेनी चाहिए और अन्य ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज से उसकी तुलना करने के बाद ही निर्णय लें. कई बार ज्वेलर्स काफी ज्यादा मेकिंग चार्ज लगा देते हैं, जिससे कि आपकी जेब पर काफी बोझ आ जाएगा.

बायबैक पॉलिसी को जरूर समझ लें

यदि आपने आभूषण खरीदने का मन बना लिया है तो ज्वेलर से उसकी बाय बैक पॉलिसी को जरूर समझ लें ताकि भविष्य में आप जब अपने आभूषण को बदलना या बेचना चाहें तो निराश न होना पड़े.    

अच्छी जगह से ही खरीदें गोल्ड

सोना खरीदते समय हमें हमेशा किसी सम्मानित और पुराने ज्वेलर्स के पास ही जाएं. वहां से आपको न केवल सही जानकारी मिलेगी बल्कि सोने की शुद्धता और गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो जाएगी.   

डिस्काउंट और ऑफर पर ध्यान दें

त्योहारी सीजन से दौरान लगभग सभी ज्वेलर्स कई तरह के ऑफर चलाते हैं. इनका सही फायदा उठाने के लिए आपको सभी तरह के ऑफर्स बारीकी से समझ लेने चाहिए ताकि कोई छुपी हुई शर्त से आप ठगा हुआ महसूस न करें.

खरीद के सही कागज जरूर लें

सोना लेते वक्त तय करें कि आपके बिल पर शुद्धता, वजन  और मेकिंग चार्ज जैसी जानकारियां स्पष्ट लिखी हों. इससे भविष्य में आपको किसी तरह की समस्या नहीं हो.

ये भी पढ़ें

Zomato Share Price: 15 महीने में जोमैटो के स्टॉक ने दिया 200% का मल्टीबैगर रिटर्न, बेहतर नतीजों ने भरा जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर ब्रोकरेज फर्म Jefferies को भरोसा, कहा- मालामाल कर देगा शेयर, 78% तक उछाल
इस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर ब्रोकरेज फर्म Jefferies को भरोसा, कहा- मालामाल कर देगा शेयर, 78% तक उछाल
अभी खत्म नहीं हुआ ट्रंप टैरिफ का पूरा गेम! जानें US कोर्ट के फैसले के बाद अब क्या है खास प्लान
अभी खत्म नहीं हुआ ट्रंप टैरिफ का पूरा गेम! जानें US कोर्ट के फैसले के बाद अब क्या है खास प्लान
Share Market Crash: शेयर बाजार में कोहराम से निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़, सेंसेक्स ने 1300 अंक से ज्यादा का लगाया गोता
शेयर बाजार में कोहराम से निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़, सेंसेक्स ने 1300 अंक से ज्यादा का लगाया गोता
कब से लागू होगा आठवां वेतन आयोग, कितना मिलेगा एरियर और क्या हो सकता है फिटमैंट फैक्टर? जानें सबकुछ
कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कितना एरियर और क्या हो सकता है फिटमैंट फैक्टर? जानें सबकुछ

वीडियोज

Iran- Us: Trump की फाइनल वॉर्निंग... डील करो या युद्द करो | Breaking
sansani: लखनऊ में खौफनाक 'नीला ड्रम कांड' ! | Crime News | Lucknow
Shankaracharya Controversy: शंकराचार्य पर केस का कच्चा चिट्ठा..क्या 'पालकी' पहुंचेगी जेल?
Janhit: शर्टलेस साजिश के 'मास्टरमाइंड' | Rahul Gandhi | Shankaracharya | Ai Summit Protest
Bharat Ki Baat: AI समिट की लड़ाई मोदी vs राहुल हो गई! | Ai Summit | Congress Protest | Uday Bhanu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के 15% टैरिफ से क्या बदलेगा? चीन समेत इन देशों को फायदा, भारत को लेकर मूडीज ने क्या किया दावा
ट्रंप के 15% टैरिफ से क्या बदलेगा? चीन समेत इन देशों को फायदा, भारत को लेकर मूडीज ने क्या किया दावा
'आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने वाले को 21 लाख का इनाम', शंकराचार्य के समर्थन में फलाहारी बाबा
'आशुतोष ब्रह्मचारी की नाक काटने वाले को 21 लाख का इनाम', शंकराचार्य के समर्थन में फलाहारी बाबा
PAK vs ENG: अंतिम 18 गेंद में 24 रन और 4 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 165 का लक्ष्य; शुरुआत और अंत दोनों रहा बुरा
अंतिम 18 गेंद में 24 रन और 4 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 165 का लक्ष्य; शुरुआत और अंत दोनों रहा बुरा
'स्प्लिट्सविला 7' फेम मयंक पवार का हुआ निधन, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'स्प्लिट्सविला 7' फेम मयंक पवार का हुआ निधन, 37 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Baramati Plane Crash: अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बड़ी कार्रवाई, DGCA ने VSR वेंचर्स के चार विमानों पर लगाई रोक
अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बड़ी कार्रवाई, DGCA ने VSR वेंचर्स के चार विमानों पर लगाई रोक
भारतीय सेना के बहादुर डॉग टायसन की अब कैसी है तबीयत? ऑपरेशन त्राशी-1 के दौरान पैरों में लगी थी गोली, मिल गया अपडेट
भारतीय सेना के बहादुर डॉग टायसन की अब कैसी है तबीयत? ऑपरेशन त्राशी-1 के दौरान लगी थी गोली
HPV Vaccination: सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में लगेगी HPV वैक्सीन
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ सरकार का बड़ा कदम, 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में लगेगी HPV वैक्सीन
"शादी हो तो ऐसी" एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक पहुंचने के लिए गाड़ी से जा रहे मेहमान, वीडियो वायरल
Embed widget