एक्सप्लोरर

Notebandi Vs Mini Notebandi: 8 नवंबर 2016 बनाम 19 मई 2023-दोनों फैसलों की पूरी कहानी, आम लोग कैसे हुए थे परेशान

2000 currency notes: आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट की वापसी का फैसला किया है. बैंक ने बताया कि ग्राहक 23 मई से लेकर 30 सितंबर के बीच किसी भी बैंक में जाकर 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं.

2000 Rupees Note: शुक्रवार (19 मई) को उस समय खलबली मच गई जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को लेकर खबर आई कि वह 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के बारे में सोच रही है. हालांकि बैंक ने 23 मई से 30 सितंबर के बीच का वक्त दिया है, जिसके बीच लोग किसी भी बैंक में जाकर 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने यह भी साफ कर दिया कि 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट चलन में बने रहेंगे.  इस खबर के आने के बाद से लोगों को मोदी सरकार की लागू की गई 8 नवंबर, 2016 की नोटबंदी याद आ गई.

पीएम ने की थी नोटबंदी की घोषणा

8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने रात को 8 बजे अचानक राष्ट्र को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि रात 12 बजे के बाद 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद कर दिया जाएगा. नोटबंदी के इस फैसले के बाद से पूरे देश में अफरातफरी का माहौल बन गया था. हर कोई किसी भी तरह अपने 500 और 1000 रुपये के नोट को बदलना चाह रहा था. नोटबंदी के ऐलान के साथ ही सरकार ने 500 और 2000 के नए नोटों का भी ऐलान कर दिया था.

साल 2016 की नोटबंदी का क्या पड़ा था असर

देश में अचानक नोटबंदी के ऐलान के बाद लोगों में नोट बदलने को लेकर होड़ मच गई थी. बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली. आरबीआई भी इतने बड़े पैमाने पर नोटों की बदली के लिए तैयार नहीं था, जिसके कारण अचानक से मार्केट में नोट की कमी हो गई थी. इसके साथ ही एटीएम के बाहर भी लोग घंटों तक लाइन में खड़े होकर पैसे निकालने के लिए परेशान हुए थे. इस दौरान कई लोगों की मौत की खबरें भी सामने आई थीं.

नोटबंदी के 7 साल बाद मार्च 2023 में TMC के सदस्य अबीर रंजन बिस्वास ने सरकार से पूछा था कि साल 2016 में हुई नोटबंदी के कारण कुल कितने लोगों की मौत हुई थी. इस सवाल के जवाब में सरकार ने कहा था कि उनके पास इसे लेकर कोई डाटा नहीं है. वहीं साल 2018 में उस समय के तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में इसी तरह के सवाल का जवाब देते हुए जानकारी दी थी कि नोटबंदी के कारण देश में चार लोगों की मौत हुई थी. सरकार को नोटबंदी के फैसले के बाद नोटों की साइज में बदलाव के कारण एटीएम को भी बदलना पड़ा था.

30 सितंबर तक बदल सकते हैं 2000 रुपये के नोट

साल 2016 के बाद 19 मई, 2023 को आरबीआई ने एक बार फिर 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया है. इसे मिनी नोटबंदी भी कहा जा रहा है. ऐसे में लोगों के मन में एक बार भी सवाल खड़ा हो गया है कि क्या कल से 2000 के नोट चलन में नहीं रहेंगे तो हम आपको बता दें कि जिनके पास भी 2000 रुपये के नोट है वह इसे 23 मई से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक से बदल सकते हैं. वहीं 30 सितंबर तक इसे चलन में रखने का भी ऐलान किया गया है. 

आरबीआई ने आम लोगों से कि वह समय निकालकर 30 सितंबर 2023 तक किसी भी बैंक में जाकर 2,000 रुपये को नोट बदल सकते हैं. वहीं 23 मई 2023 से आरबीआई के 19 रीजनल ऑफिस में 20,000 रुपये की लिमिट तक 2000 रुपये के बदले जा सकेंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि आरबीआई द्वारा 2000 रुपये के नोट की वापसी के फैसले से लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल आरबीआई ने कोई भी नए नोट लाने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अगर वह ऐसा भविष्य में करता है तो उसे बाद में एटीएम अपडेट भी करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

2000 Rupees Note: 23 मई से 20000 रुपये की लिमिट तक बैंक से बदल सकेंगे 2000 रुपये के नोट, खातों में जमा कर सकते हैं नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना हुआ बहुत सस्ता! जनवरी में पीक से 18% नीचे, क्या नए साल में फिर बनेगा रिकॉर्ड?
सोना हुआ बहुत सस्ता! जनवरी में पीक से 18% नीचे, क्या नए साल में फिर बनेगा रिकॉर्ड?
धनतेरस पर सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? दिल्ली से मुंबई तक चेक करें 14.2 और 19 किलो LPG के दाम
धनतेरस पर सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? दिल्ली से मुंबई तक चेक करें 14.2 और 19 किलो LPG के दाम
कहीं धनतेरस पर बैंक बंद तो नहीं? ब्रांच जाने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
कहीं धनतेरस पर बैंक बंद तो नहीं? ब्रांच जाने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
दिवाली के पटाखों पर मिल रहा कैशबैक? सरकार ने किया सतर्क
दिवाली के पटाखों पर मिल रहा कैशबैक? सरकार ने किया सतर्क

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
Delhi AQI Today: दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित
दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित
Google Maps: बिना बताए गूगल मैप्स कैसे पता कर लेता है ट्रैफिक जाम, कौन देता है जानकारी?
बिना बताए गूगल मैप्स कैसे पता कर लेता है ट्रैफिक जाम, कौन देता है जानकारी?
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
Embed widget