एक्सप्लोरर

Expressway News: दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे बदलेगा किस्मत, इन इलाकों के प्लॉट और प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा होने की है उम्मीद!

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के जरिए दोनों शहरों के बीच व्यापार में भी तेजी आएगी. यह देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की दिशा में एक बेहद बड़ा कदम माना जा रहा है.

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) देश सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण और महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस प्रोजेक्ट के बारे में  सड़क और परिवहन मंत्रालय ने कहा कि इस एक्सप्रेस वे का लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इस एक्सप्रेस वे (Express Way) के निर्माण के बाद से दिल्ली से मुंबई तक (Delhi To Mumbai) का सफर बहुत आसान हो जाएगा. यह एक्सप्रेस वे कुल 1350 किलोमीटर लंबा है. इसके जरिए देश के राजधानी दिल्ली देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह को जोड़ने की तैयारी हो रही है.

रियल एस्टेट सेक्टर दर्ज की जाएगी ग्रोथ

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Expressway) 98,000 करोड़ रुपये मेगा प्रोजेक्ट है. इससे केवल दिल्ली से मुंबई का सफर तो आसान होगा ही इसके साथ ही इस पूरे बेल्ट में रियल इस्टेट सेक्टर में भी उछाल आएगा. इसके शुरू हो होने से दिल्ली से दक्षिण की तरफ जाने वाले यातायात का 50 फीसदी डायवर्ट होगा. ये विश्व की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है. बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ ही ये मेगा प्रोजेक्ट  कृषि, रियल स्टेट डेवलपमेंट में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस एक्सप्रेस वे के रास्ते में आने वाले शहरों को भी इससे काफी फायदा मिलेगा. इससे यहां रियल स्टेट बिजनेस बूम आएगा. इससे बिजनेस पार्क, कमर्शियल प्रॉपर्टी, लॉजिस्टिक पार्क और टाउनशिप को डेवलप होने में मदद मिलेगी.

इन शहरों में बढ़ेगी प्रॉपर्टी के दाम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे देश के कई शहरों से होकर गुजरेगा. इस कारण इन शहरों के प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा हो सकता हैं. इन शहरों के नाम हैं गुरुग्राम (Gurugram), अलवर (Alwar), कोटा (Kota), रतलाम (Ratlam), नीमच, वडोदरा (Vadodara)आदि कई तरह के शहर से होकर यह एक्सप्रेस वे गुजरेगा. इसके अलावा इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद जैसे शहरों से इस एक्सप्रेस वे की दूरी बहुत ज्यादा नहीं होगी. ऐसे में इस कारण इन शहरों पर भी इसका असर दिख सकता है. हरियाणा के कई शहर जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोहना जैसे शहरों के प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हाउसिंग प्रोजेक्ट के अलावा कमर्शियल और मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में भी तेजी आ सकती हैं. एक्सप्रेस की बेहतर कनेक्टिविटी लोगों को दिल्ली से मुंबई को बेहतर तरीके से जोड़ सकेगी.

पर्यावरण का रखा जा रहा ध्यान

बता दें, इस पूरे प्रोजेक्ट पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  (National Highway Authority of India) लगातार काम कर रहा है. इस प्रोजेक्ट के जल्द पूरे हो जाने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचे इसके लिए स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही पूरे एक्सप्रेस के किनारे करीब 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही एक्सप्रेस की लाइटिंग सोलर एनर्जी (Solar India) के जरिए चलेगी. इस सभी प्रयासों से पर्यावरण का ध्यान रखा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें:

Expressway News: जानिए देश के अब-तक के सबसे लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बारे में

Gurugram Delhi Expressway: खत्म हुआ गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस वे का इंतजार, 11 जुलाई हो जाएगा शुरू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget