एक्सप्लोरर

Delhi Housing Projects: बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक! दिल्ली-NCR वालों को घर मिलने में होगी देरी, बिल्डरों की बढ़ी चिंता!

Housing Projects: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण इलाके में कंस्ट्रक्शन पर बैन लगा दिया गया है. इसके बाद से ही बिल्डरों के बीच हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में होने वाली देरी को लेकर चिताएं बढ़ गई है.

Delhi-NCR Housing Projects: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के साथ ही सरकार की चिंताएं बढ़ रही है. ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए दिल्ली-एनसीआर के इलाके में गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी गई है. इस फैसले के बाद रियल एस्टेट डेवलपर्स की बॉर्डी Naredco ने शुक्रवार को सरकार के इस फैसले का समर्थन किया, लेकिन इसके साथ ही हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में होने वाली देरी को लेकर भी अपनी चिंताएं व्यक्त की है. पीटीआई की खबर के मुताबिक बिल्डरों के एसोसिएशन Credai ने डेवलपर्स को प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए बताए गए स्टेप्स को फॉलो करने का आदेश दिया है.

हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पूरा करने में होगी देरी

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक Naredco के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हरि बाबू ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बिल्डरों भी चिंतित है और सरकार के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है, लेकिन एक महीने के लिए कंस्ट्रक्शन के कार्य पर रोक से हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में करीब तीन महीने तक की देरी हो जाएगी. इसके अलावा एक महीने के लिए निर्माण कार्य बंद होने से दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों के जीवन पर बहुत बुरा असर पड़ेगा. प्रोजेक्ट्स में देरी होने से इसा वित्तीय दवाब आखिरी में बिल्डरों को ही सहना पड़ेगा.

नियमों का किया जा रहा पालन

Naredco के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हरि बाबू ने कहा कि जितने भी RERA अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स हैं वह पहले से ही प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं. कंस्ट्रक्शन साइट पर समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है. इसके अलावा निर्माण क्षेत्र से धूल के असर को कम करने के लिए उस एरिया को हरे कवर से ढक दिया जाता है. Credai के एनसीआर के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने कहा कि राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण गाड़ियां हैं और सड़क की धूल है. ऐसे में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार को गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है.

इन कार्यों पर लगाई रोक

दिल्ली में दिवाली से पहले ही प्रदूषण ने आम लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त पर दिया है. गुरुवार को दिल्ली और एनसीआर के इलाके में प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पैनल ने GRAP-III लागू करते हुए दिल्ली और एनसीआर जैसे नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सभी गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. इसमें हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, खनन और पत्थर तोड़ने जैसे कार्य भी शामिल हैं. पैनल ने केवल रेलवे, मेट्रो स्टेशन, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्य, हॉस्पिटल से जुड़े निर्माण कार्यों को ही पूरा करने की इजाजत दी है.

इसके अलावा पब्लिक इंटरेस्ट जैसे पानी की सप्लाई, रोड, हाईवे आदि जैसे निर्माण कार्यों के लिए निर्माण की मंजूरी मिली है. इस आदेश के बाद बिल्डरों के बीच यह चिंता बढ़ गई है कि इससे हाउसिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी हो सकती है जिसका वित्तीय दबाव बाद में बिल्डरों को ही उठाना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

Protean eGov Technologies IPO: जल्द खुल रहा है प्रोटीन ईगोव टेक्नोलॉजीज का 490 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें यह डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget