एक्सप्लोरर

Deepinder Goyal: जोमैटो सीईओ दीपिंदर गोयल ने इस मैक्सिकन मॉडल से किया विवाह

Deepinder Goyal Marriage: जोमैटो के सीईओ एवं को-फाउंडर दीपिंदर गोयल हाल ही में शादी के बाद हनीमून मनाकर लौटे हैं. यह उनकी दूसरी शादी बताई जा रही है...

ऑनलाइन फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के को-फाउंडर एवं सीईओ दीपिंदर गोयल ने हाल ही में दूसरी शादी की है. खबरों में बताया जा रहा है कि उन्होंने एक मैक्सिकन मॉडल के साथ शादी की है और अभी हाल ही में हनीमून मनाकर लौटे हैं.

ग्रेसिया मुनोज के साथ हुई शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, दीपिंदर गोयल ने मैक्सिको की मॉडल ग्रेसिया मुनोज के साथ शादी की है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि गोयल और मुनोज फरवरी महीने में ही हनीमून मनाकर लौटे हैं. यह गोयल की दूसरी शादी बताई जा रही है. उनकी पहली शादी आईआईटी-दिल्ली में साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी के साथ हुई थी.

कौन हैं ग्रेसिया मुनोज?

ग्रेसिया मुनोज मैक्सिको में पैदा हुई एक मॉडल हैं. वह टेलीविजन होस्ट भी हैं. वह अमेरिका में साल 2022 में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक की विनर रह चुकी हैं. वह अभी भारत में ही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है. जनवरी महीने में भी उन्होंने भारत की कई तस्वीरें शेयर की थीं. उनमें दिल्ली के मशहूर पर्यटन स्थलों की तस्वीरें शामिल थीं. अभी उन्होंने इंस्टाग्राम पर बायो में बताया हुआ है कि वह फिलहाल भारत में अपने घर पर हैं.

प्रमुख युवा उद्यमियों में गिनती

दीपिंदर गोयल की उम्र 41 साल है और वह नई पीढ़ी के अग्रणी भारतीय उद्यमियों में गिने जाते हैं. उन्होंने साल 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी. उससे पहले गोयल बेन एंड कंपनी में नौकरी कर रहे थे. जोमैटो शेयर बाजार पर लिस्टेड कंपनी है. बाजार के हिसाब से कंपनी की वैल्यू अभी डेढ़ लाख करोड़ रुपये है. इस तरह जोमैटो को प्रमुख भारतीय स्टार्टअप कंपनियों में गिना जाता है.

ब्लिंकिट शुरू करने का भी श्रेय

बीते दिनों जोमैटो विवादों में भी घिर गई थी. दरअसल कंपनी ने शाकाहारी लोगों के लिए डेडिकेटेड प्योर वेज डिलिवरी सर्विस की शुरुआत करने की जानकारी दी थी. कंपनी के इस कदम से इंटरनेट पर शाकाहार बनाम मांसाहार की नई बहस शुरू हो गई थी. गोयल ने जोमैटो के अलावा क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट की भी शुरुआत की है.

ये भी पढ़ें: आईपीएल के नए सीजन से पहले जियो सिनेमा को मिले ताबड़तोड़ स्पॉन्सर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget