एक्सप्लोरर

CDSL Update: 4 करोड़ निवेशकों का डेटा चुराने की कोशिश, 10 दिनों में CDSL Ventures के सिस्टम में 2 बार लगी सेंध

CDSL News: CDSL वेंचर्स लिमिटेड (CVL) के सिस्टम में सेंध लगाकर  4 करोड़ अकाउंट का डेटा चुराने की कोशिश की गई है. ये डेटा निवेशकों के हैं.

CDSL Update: सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (Central Depository Services Limited) की सब्सिडियरी कंपनी CDSL वेंचर्स लिमिटेड (CVL) के सिस्टम में सेंध लगाकर  4 करोड़ अकाउंट का डेटा चुराने की कोशिश का मामला सामने आया है. 10 दिनों में दो बार डेटा में सेंध लगाने की कोशिश की गई है. 

19 अक्टूबर को सूचना किया गया साझा 

सायबर सिक्योरिटी स्टार्टअप इबरएक्स9 के मुताबिक, 19 अक्टूबर को उसने CDSL को इसकी सूचना दी थी. हालांकि CDSL के साथ ये सूचना साझा करने के सात दिनों बाद वो खामियों को ठीक कर पाई. साइबरएक्स9 के एमडी हिमांशु पाठक ने कहा कि यह जानकारी जारी करने से पहले हमने गड़बड़ी का पता लगाया. 

साइबरएक्स9 की रिसर्च टीम काम पर 

हिमांशु पाठक ने कहा कि साइबरएक्स9 की रिसर्च टीम 29 अक्टूबर फिर से काम पर लग गई.  इस दौरान कुछ ही मिनटों में पता चला कि उस सुरक्षित सिस्टम में आसानी से सेंध लगाई जा सकती है. साइबरएक्स9 ने अपने ब्लॉग में बताया कि जिस डेटा में सेंध लगाई गई, उसमें निवेशकों के नाम, फोन नंबर, ईमेल पता, पैन नंबर और पिता का नाम तथा जन्म तिथि शामिल है. 

CDSL का सब ठीक होने का दावा

CDSL ने अपने बयान में कहा है कि उसने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है और अब गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया है.  CDSL बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्ट है और डिपॉजिटरी का काम करती है.  डिपॉजिटरी का मुख्य काम शेयर बाजार के निवेशकों के डेटा का रखरखाव का काम करना है. CDSL Ventures Limited (CVL) केवाईसी रजिस्ट्रेशन एजेंसी है. और यह सेबी के पास रजिस्टर्ड है. 

CDSL के सिक्योरिटी ऑडिट की मांग

CDSL के मुताबिक कोई सुरक्षा समस्या नहीं है. सीवीएल को उसकी वेबसाइट पर एक चेतावनी मिली थी जिसे बाद में ठीक कर दिया गया है. CDSL ने स्पष्ट किया है कि इसमें किसी तरह की डेटा की चोरी नहीं हुई है. हालांकि साइबरएक्स9 को CDSL के दावे पर संदेह है. उसे शक है कि कुछ डेटा पहले ही चुरा लिया गया है. इसलिए उसने सरकार से CDSL का सिक्योरिटी ऑडिट कराये जाने की मांग की है. 

ये भी पढ़ें

Mutual Fund News: Equity Mutual Fund की तरफ बढ़ा निवेशकों का रूझान, जुलाई से सितंबर के बीच आये 40,000 करोड़ रुपये

TDS Rules: जानिये 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की प्रॉपर्टी खरीदने पर किस बात का ध्यान रखना है बेहद जरुरी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget