एक्सप्लोरर

कोरोना ने दशहरी आम का जायका बिगाड़ा, निर्यात और घरेलू बाजार दोनोंं जगह धंधा मंदा

यूपी में मलीहाबादी दशहरी की थोक कीमत घट कर 15 से 20 रुपये किलो हो गई है. दरअसल कोरोना संक्रमण की वजह से मंडियों में खरीदारों का आना बिल्कुल कम हो गया है.

हर साल गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले आमों में से एक दशहरी का निर्यात बिल्कुल कम हो गया है . इससे घरेलू बाजार में इसकी सप्लाई बढ़ गई है और दाम घट गए हैं. आम किसानों और निर्यातकों को इस बार भारी घाटा उठाना पड़ रहा है.यूपी में मलीहाबादी दशहरी की थोक कीमत घट कर 15 से 20 रुपये किलो हो गई है. दरअसल कोरोना संक्रमण की वजह से मंडियों में खरीदारों का आना बिल्कुल कम हो गया है. कारोबारियों का कहना है कि निर्यात के ऑर्डर पहले ही कम हो गए हैं. अगर दिल्ली, मुंबई के आढ़तियों ने भी माल का ऑर्डर नहीं दिया तो दाम और गिर जाएंगे.

खाड़ी देशों को आम का निर्यात तलहटी पर

सूत्रों के मुताबिक अब तक दस टन आम ही दुबई गया है, जबकि पिछले साल खाड़ी देशों और यूरोप में 120 टन आम भेजा गया था. महामारी के डर से विदेशी खरीदार आम का ऑर्डर नहीं दे रहे हैं. लखनऊ, मलीहाबाद के आम किसानों का कहना है कि मौसम खराब होने और लॉकडाउन की वजह से दवा का छिड़काव न होने से पैदावार भी कम हुई है. दूसरी और विदेशी बाजार में मांग कम होने से घाटा और बढ़ गया है. पिछले साल मलीहाबाद-काकोरी पट्टी में लगभग 45 लाख टन दशहरी हुआ था. लेकिन इस बार यह पैदावार 25 लाख टन से ज्यादा पैदावार की उम्मीद नहीं है. पिछले दो साल से सीजन की शुरुआत में दशहरी की कीमत 30 से 40 रुपये किलो रहा करती था, जो बाद में गिर कर 25 रुपये तक पहुंच जाती थी. लेकिन इस बार बाजार में आते ही दशहरी की कीमत घट कर 15 से 20 रुपये किलो तक आ गई है. सूत्रों के मुताबिक पिछले दो साल से दशहरी का सालाना कारोबार 2400 से 2500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था लेकिन इस बार इसके 600 से 800 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचने की उम्मीद नहीं है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget