एक्सप्लोरर

Cyber Fraud: UPI पेमेंट वाले सावधान! साइबर अपराधियों ने सिस्टम में छेड़छाड़ कर कंपनी के खाते से उड़ाए 35 लाख रुपये

UPI Fraud: यूपीआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही इससे जुड़े फ्रॉड के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ. हाल ही गुरुग्राम की कंपनी के खाते से जालसाजों ने पूरे 35 लाख रुपये उड़ा लिए.

UPI Fraud: आजकल के वक्त में टेक्नोलॉजी ने आम लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface)  अब डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) का सबसे पसंदीदा तरीका बन चुका है.यूपीआई के जरिए लोग आसानी से बिना बैंक खाते के भी केवल मोबाइल नंबर के द्वारा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर पा रहे हैं. मगर इसी टेक्नोलॉजी ने जालसाजों को भी फ्रॉड (UPI Fraud) करने का खूब मौका दिया है. बिजनेस टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में गुरुग्राम स्थित एक बड़ी कंपनी परविओम टेक्नोलॉजीज फ्रॉड की शिकार हो गई है. पेमेंट गेटवे सिस्टम से छेड़छाड़ करके साइबर अपराधियों ने कंपनी के अकाउंट से पूरे 35 लाख रुपये उड़ा लिए है.

कंपनी के खाते से निकले 35 लाख रुपये

कंपनी के नेशनल ऑपरेशन के हेड अंकित रावत ने शिकायत में कहा है कि कंपनी कैशफ्री का पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर रही थी. इस पेमेंट गेटवे सिस्टम के साथ साइबर अपराधियों ने छेड़छाड़ की और पूरे 35 यूपीआई ट्रांजैक्शन के बाद खाते से 35 लाख रुपये उड़ा लिए गए. इस मामले पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है.

यूपीआई फ्रॉड के मामलों में आई तेजी

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के साइबर सेल के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के बीच कुल ऐसे 95,000 से यूपीआई ट्रांजैक्शन साइबर अपराधियों द्वारा किया किए गए हैं. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (NPCI) समय-समय पर यूपीआई फ्रॉड से सुरक्षित रहने की टिप्स देता रहता है. इससे पहले मुंबई में साइबर अपराधियों ने 81 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाते हुए 1 करोड़ से ज्यादा लूट लिए थे.

यूपीआई फ्रॉड से बचने का उपाय-

  • यूपीआई फ्रॉड से बचाव के लिए ध्यान रखें कि हमेशा किसी से अपनी निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, ओटीपी, पिन आदि शेयर न करें.
  • ध्यान रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिए आपको पिन डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. केवल पैसे ट्रांसफर करने के लिए ही पिन डालना पड़ता है.
  • यूपीआई पेमेंट करते वक्त ध्यान रखें कि किसी को पैसा ट्रांसफर करने से पहले उसके डिटेल्स को वेरिफाई करना न भूलें.
  • यूपीआई यूज करते वक्त पब्लिक नेटवर्क का इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें-

Japan Buys Russian Oil: अमेरिकी प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदेगा जापान, प्राकृतिक गैस की भी बढ़ाई खरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget