एक्सप्लोरर

Crypto Rally: क्रिप्टो करेंसी के लिए वरदान बना बैंकिंग संकट, बिटकॉइन की कीमतों में इतनी तेजी

Bitcoin Price Today: इससे पहले साल 2009 के दौरान बैंक संकट आया था, तब उसके रिस्पॉन्स में ही बिटकॉइन को डेवलप किया गया था. बिटकॉइन की सफलता ने कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी को उभार दिया.

मौजूदा बैंकिंग संकट (Bank Crisis) के चलते भले ही कई सेक्टर्स की कंपनियों का बुरा हाल हो गया हो और लाखों लोगों के पैसे डूब गए हों, लेकिन ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें इस संकट से काफी फायदा हो रहा है. हम बात कर रहे हैं वैसे लोगों की, जिन्हें क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) खासकर बिटकॉइन (Bitcoin) पसंद है. बैंक संकट शुरू होने के बाद कुछ ही दिनों के भीतर बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं.

बिटकॉइन के भाव में इतनी तेजी

कॉइनडेस्क पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 10 मार्च को बिटकॉइन की कीमत करीब 19,600 डॉलर प्रति यूनिट थी. अमेरिकी प्राधिकरणों ने 10 मार्च को ही सिलिकॉन वैली बैंक को बंद किया था. अभी बिटकॉइन की कीमत 27,110 डॉलर प्रति यूनिट से ज्यादा है. इसका मतलब हुआ कि बैंक संकट के 09 दिनों में बिटकॉइन के भाव में करीब 40 फीसदी की तेजी आई है.

बैंक संकट ने दिया था बिटकॉइन को जन्म

क्रिप्टोकरेंसी के बारे में यह जान लेना जरूरी है कि इन्हें प्रचलित मनी मार्केट के विकल्प के तौर पर पेश किया जाता रहा है. बिटकॉइन का तो जन्म ही बैंक संकट से जुड़ा हुआ है. जब इससे पहले साल 2009 के दौरान बैंक संकट आया था, तब उसके रिस्पॉन्स में ही बिटकॉइन को डेवलप किया गया था. बिटकॉइन की सफलता ने कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी को उभार दिया. अब जब फिर से बैंक संकट सामने आया है तो बिटकॉइन को बेहद जरूरी मदद मिल रही है.

इन बैंकों पर आ चुका है संकट

मौजूदा बैंक संकट की बात करें तो इसकी शुरुआत सिलिकॉन वैली बैंक के साथ 10 मार्च को हुई. उसके बाद सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) डूबा. फर्स्ट रिपब्लिक बैंक और वेस्टर्न पैसिफिक बैंक भी संकट की चपेट में हैं. इन्हें बचाने के लिए खुद फेडरल रिजर्व अरबों डॉलर खर्च कर चुका है. हीं दूसरी ओर यूरोप में क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) की हालत खस्ता है. इसे बचाने के लिए स्विस सेंट्रल बैंक ने 50 बिलियन स्विस फ्रैंक का आपातकालीन लोन दिया है.

मुखर होने लगे क्रिप्टोकरेंसी समर्थक

क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक प्रचलित बैंकिंग सिस्टम के कड़े आलोचक रहे हैं. वे क्रिप्टोकरेंसी को वैकल्पिक बैंकिंग सिस्टम मानते हैं, जो किसी सरकार या सरकारी एजेंसी के दखल से स्वतंत्र होता है. एक के बाद एक कर कई बैंकों के डूबते जाने से क्रिप्टोकरेंसी के समर्थक पुन: मुखर हो रहे हैं. वहीं इन्वेस्टर्स के एक धड़े को भी क्रिप्टोकरेंसी से उम्मीदें दिखाई दे रही हैं. कम से कम पिछले चंद दिनों के भीतर बिटकॉइन की कीमत में आई जबरदस्त तेजी से तो यही पता चलता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: डूब ना जाएं और भी बैंक, फेडरल रिजर्व ने झोंके इतने अरब डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget