एक्सप्लोरर

CRISIL Report: भारत की इकोनॉमी 6.7 फीसदी की रफ्तार से भागेगी, 2031 तक रुकने की कोई आशंका नहीं

Indian Economy: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा है कि भारत को मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्षों और महंगाई दर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

Indian Economy: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने भारत की इकोनॉमी पर पूरा भरोसा जताया है. क्रिसिल की हालिया रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2024 से लेकर 2031 तक भारत की जीडीपी 6.7 फीसदी की रफ्तार से बढ़ती रहेगी. क्रिसिल ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की गति आने वाले सालों में संतुलित रहेगी. सरकार से मिल रहे पूंजी समर्थन से इकोनॉमी गति पकड़े रहेगी. 

अगले वित्त वर्ष में 6.4 फीसदी रहेगी जीडीपी 

क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जताया कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय जीडीपी की विकास दर 6.4 फीसदी रह सकती है. क्रिसिल के इकोनॉमिक आउटलुक के अनुसार, भारत की जीडीपी स्थिरता से विकास की ओर अग्रसर है. इस पर 2031 तक कोई बुरा असर पड़ने की फिलहाल आशंका नहीं है. यह अनुमान कोविड-19 से पहले की 6.6 फीसदी आर्थिक वृद्धि दर से भी आगे निकलने वाला है. 

सरकार के प्रयासों से बढ़ रही जीडीपी 

क्रिसिल के अनुसार, सरकार की आर्थिक नीतियों से जीडीपी की तरक्की सुनिश्चित हो रही है. साथ ही इसमें प्राइवेट सेक्टर का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ावा दिया है. साथ ही राज्यों को भी ब्याज रहित लोन देकर निवेश के प्रयासों को बढ़ावा दिया जा रहा है. 

मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्षों का बुरा असर 

चालू वित्त वर्ष में 7.3 फीसदी की आर्थिक वृद्धि दर के बावजूद क्रिसिल ने अगले वित्त वर्ष में जीडीपी के 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्षों से एनर्जी और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट पर बुरा असर पड़ने की पूरी आशंका है. इन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इससे एनर्जी सेक्टर पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. इसके अलावा शिपिंग कॉस्ट में इजाफा होने से इंपोर्ट और एक्सपोर्ट महंगा हो सकता है. इसका बुरा असर इकोनॉमी पर पड़ेगा.

महंगाई दर पर दिया जाए ध्यान 

दिसंबर, 2023 में भारत में महंगाई दर 5.7 फीसदी रही. देश में सब्जियों और खाद्यान्न के दाम तेजी से बढ़े हैं. फूड आइटम में आ रही यह महंगाई ध्यान देने योग्य चीज है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने महंगाई दर 4 फीसदी रखने का लक्ष्य तय किया है. मगर, फूड आइटम की कीमतों पर अगर कंट्रोल नहीं किया गया तो यह लक्ष्य हासिल करना बहुत मुश्किल हो सकता है. हालांकि, क्रिसिल ने उम्मीद जताई कि इन चुनौतियों के बावजूद महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है. मगर, यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव का असर दिखाई पड़ सकता है. 

1987 में बनाई गई थी क्रिसिल 

क्रेडिट रेटिंग इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ इंडिया (CRISIL) सेबी (SEBI) में रजिस्टर्ड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है. यह भारत की पहली रेटिंग एजेंसी है. इसे 1987 में बनाया गया था. 

ये भी पढ़ें 

Bezos Net Worth: 3 साल बाद फिर से एलन मस्क को पछाड़ सकते हैं जेफ बेजोस, इस तरह से आएंगे अरबों डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget