एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Prices: अगर हो जाए ये काम तो 15 रुपये लीटर हो जाएगा पेट्रोल का दाम, जानिए कितना सही है गडकरी का फॉर्मूला

Fuel Prices Latest Update: लंबे समय से देश में डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि इस दौरान वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी आई है...

कच्चे तेल के भाव में लगातार हो रहे बदलाव के बाद भी लंबे समय से देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतें कमोबेश स्थिर बनी हुई हैं. कच्चे तेल के भाव में नरमी आने से लोग डीजल और पेट्रोल की कीमतों में राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन अब तक उनके हाथों सिर्फ निराशा ही आई है. इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसी बात की है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

गडकरी ने किया ये दावा

नितिन गडकरी का कहना है पेट्रोल की कीमतें 15 रुपये प्रति लीटर हो सकती हैं. स्वाभाविक है कि इस बात पर हर कोई हैरान रह जाएगा. अभी की बात करें तो देश के ज्यादातर हिस्से में डीजल और पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकले हुए हैं. ऐसे में अगर कोई भाव इस कदर कम हो जान की बात करे तो हैरानी होना स्वाभाविक ही है.

वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा

हालांकि गडकरी ने इसके लिए जिन शर्तों की बात की है, उनके ऊपर गौर करने के बाद यह बात उतनी हैरान नहीं करती है. दरअसल गडकरी लंबे समय से वैकल्पिक ईंधनों पर जोर दे रहे हैं. कुछ ही समय पहले वह हाइड्रोजन ईंधन पर चलने वाली कार ड्राइव करते नजर आए थे. फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाले वाहनों पर वह काफी जोर दे रहे हैं. गडकरी का मंत्रालय इलेक्ट्रिक कारों को खूब प्रमोट कर रहा है. वहीं सरकार पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंड करने पर भी जोर दे रही है.

आयात पर भारत की निर्भरता

भारत के आयात बिल में अभी सबसे ज्यादा हिस्सा क्रूड ऑयल का ही रहता है. इसका कारण है अर्थव्यवस्था की बढ़ती गति के साथ ऊर्जा की जरूरतें बढ़ रही हैं. इसे पूरा करने के लिए भारत को अपनी कुल जरूरत के 85 फीसदी से ज्यादा हिस्से को आयात से पूरा करना पड़ता है. दूसरी ओर पेट्रोल व डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों के इस्तेमाल से प्रदूषण बढ़ता है. सरकार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए और आयात के बिल को कम करने के लिए परंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करने का प्रयास कर रही है.

ये है गडकरी का फॉर्मूला

गडकरी ने हाल में जो फॉर्मूला बताया है, वह सरकार की इन्हीं बदली प्राथमिकताओं को केंद्र में रखकर निकाला गया है. उनका कहना है कि अगर 60 फीसदी इथेनॉल और 40 फीसदी इलेक्ट्रिसिटी के औसत को शामिल किया जाए, तब पेट्रोल 15 रुपये लीटर में उपलब्ध हो सकता है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा.

हकीकत से कोसों दूर है ये कल्पना

हालांकि गडकरी का यह दावा अभी हकीकत बनने से कोसों दूर है. अभी वाहनों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों का हिस्सा 10 फीसदी से कम है. वहीं 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य पाने के लिए सरकार ने साल 2025 की डेडलाइन सेट की है. इसे देखते हुए 60 फीसदी इथेनॉल और 40 फीसदी इलेक्ट्रिसिटी की बात फिलहाल के लिए कल्पना ही साबित होती है.

ये भी पढ़ें: खुदरा मंहगाई हुई कम लेकिन बेतहाशा बढ़ी खाने के प्लेट की कीमत, 2 महीने में इतना बढ़ा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का मौका...जानें आज कितना सस्ता हो गया रेट
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का मौका...जानें आज कितना सस्ता हो गया रेट
बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म की चेतावनी, इन शेयरों में दिख सकती है 21% तक की गिरावट; जानें डिटेल्स
बाजार में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म की चेतावनी, इन शेयरों में दिख सकती है 21% तक की गिरावट; जानें डिटेल्स
संकट में चमकने वाला सोना ईरान वॉर में क्यों हुआ सस्ता और आगे क्या होगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय
संकट में चमकने वाला सोना ईरान वॉर में क्यों हुआ सस्ता और आगे क्या होगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Financial Planning: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल
31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना लग सकता है पेनल्टी; जानिए डिटेल

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget