एक्सप्लोरर

Credit card limit: क्या बैंक ने घटा दी है क्रेडिट कार्ड की लिमिट? परेशान हुए बिना तुरंत करें ये काम

Credit card Update: बैंक कई स्थितियों में क्रेडिट कार्ड की लिमिट को घटा देते हैं. ऐसे में क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें और यूटिलाइजेशन रेश्यो का भी ध्यान रखें.

Credit Card Limit: आज के समय में लगभग हर कोई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करता है. हर किसी को अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट का अंदाजा होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए खरीदारी वगैरह की जाती है. हालांकि, कई बार बैंक क्रेडिट कार्ड की लिमिट को घटा देता है. इसकी जानकारी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ई-मेल पर दे दी जाती है. यह जानकर आपको हैरानी होती होगी कि आखिर बैंक ने अचानक से ऐसा क्यों किया, तो इसकी कई सारी वजहें हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. 

वक्त पर नहीं चुका पा रहे लोग क्रेडिट कार्ड से लिया लोन

अक्सर बैंक क्रेडिट कार्ड की लिमिट तभी घटाता है, जब ग्राहक कई दफा कार्ड के बकाए भुगतान में देरी करते हैं. इन्हें बैंक एक रिस्की ग्राहक के तौर पर देखता है. बैंक को ऐसा लगता है कि शायद आपके पास बकाए का भुगतान करने के लिए उतने पैसे नहीं है इसलिए वह क्रेडिट कार्ड की लिमिट को घटा देता है.

TransUnion Cibil की एक डेटा से क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट में भारी बढ़ोतरी होने का पता चला है, जो मार्च 2023 में 1.6 फीसदी से बढ़कर जून 2024 तक 1.8 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

इनमें इजाफा आमतौर पर Buy Now, Pay Later (BNPL) स्कीम या ई-कॉमर्स साइट्स पर लुभावने इंस्टॉलमेंट की वजह से हुआ है. रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि भारत में क्रेडिट कार्ड बकाए की राशि जून 2024 तक बढ़कर 2.7 ट्रिलियन रुपये हो गया है, जो मार्च 2024 में 2.6 ट्रिलियन और मार्च 2023 में 2 ट्रिलियन रुपये था. इससे साफ पता चलता है कि समय के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड से लोन लेने का चलन बढ़ा है, जिसका समय पर भुगतान करने से लोग चूक रहे हैं. 

कार्ड के यूटिलाइजेशन रेश्यो का रखें ध्यान

बैंक आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट को तभी मेंटेन करेगा, जब आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा. अगर आप बार-बार उधार के पैसे लौटाने से चूक जाते हैं, तो बैंक खराब क्रेडिट स्कोर के चलते आपके कार्ड की लिमिट को घटा देता है.

इसी के साथ हमेशा कोशिश करें कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट जितनी है उसका 30 फीसदी तक ही उपयोग करें. जब आप कार्ड लिमिट के 70 फीसदी या उससे अधिक उपयोग कर लेते हैं, जो आप रिस्की जोन में आ जाते हैं. इसे यूटिलाइजेशन रेश्यो कहते हैं, जो कम से कम हो तो ही अच्छा है. 

कार्ड लिमिट घटने पर करें ये काम

इसके अलावा, जब आप एक साथ कई सारे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगते हैं, तो बैंक आपको एक रिस्की यूजर मानने लगता है. बैंक को लगता है कि आप कर्ज पर अधिक निर्भर रहते हैं. ऐसी स्थिति में भी बैंक कार्ड लिमिट घटा सकता है.

हालांकि, इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है. अगर बैंक की तरफ से आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट को घटा दिया जाता है, तो सबसे पहले आप कस्मटर केयर पर कॉल कर अपना सही कारण बताए कि क्यों आप कर्ज का भुगतान करने से चूक गए हैं. आप चाहें तो बैंक से कार्ड लिमिट बढ़ाने की फिर से रिक्वेस्ट कर सकते हैं और साथ ही उन गलतियों का ध्यान रखें जिनसे कार्ड की लिमिट घट सकती है.  

Jobs In 2025 : युवाओं के लिए खास है 2025, प्राइवेट सेक्टर में होने वाली है बंपर हायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget