एक्सप्लोरर

Coronavirus का असरः बदला खरीदारी का पैटर्न, ऑनलाइन कंपनियों की बिक्री बढ़ी, दुकानों पर कम हुई भीड़

कोरोना वायरस के असर के चलते देश में लोगों के खरीदारी के पैटर्न में भी बदलाव देखा जा रहा है. लोग अब दुकानों पर जाने की बजाए ऑनलाइन खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के बढ़ते कहर का असर आर्थिक बाजार पर लगातार पड़ रहा है. जहां दुनियाभर के शेयर बाजार बुरी तरह टूट रहे हैं और घरेलू स्टॉक मार्केट भी इसके टलते लगातार नुकसान दिखा रहा है. इसके अलावा अब रिटेल मार्केट पर भी कोरोना वायरस का असर देखा जा रहा है. भारत सहित कई देशों में लोगों के खरीदारी पैटर्न में बदलाव आ रहा है.

बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे के चलते कई राज्यों में मॉल, सिनेमाघर, पब, जिम, मल्टीपलेक्स आदि बंद हैं. इसका सबसे ज्यादा असर दुकानों पर पड़ रहा है. लोग घरों से कम निकल रहे हैं और खरीदारी के लिए भी उत्साह कम होता जा रहा है.

ई-कॉमर्स कंपनियों की बढ़ी बिक्री कोरोना वायरस के खतरे के चलते ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री बढ़ रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 15 दिनों में ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री में करीब 30 फीसदी का उछाल देखा गया है क्योंकि लोग अब दुकानों पर खुद जाकर खरीदारी करने की बजाए ऑनलाइन सामान मंगाना पंसद कर रहे हैं.

मॉल में कम भीड़ जिन राज्यों में मॉल खुले हुए हैं वहां भी ऐसी जगहों पर भीड़ बेहद कम हो रही है. लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकने के लिए सरकारों द्वारा की जा रही अपील का असर दिख रहा है.

बाहर से खाने मंगवाने के ट्रेंड में आई कमी इस महामारी के असर के चलते लोगों ने बाहर से खाना मंगवाना भी कम कर दिया है और रेस्टोरेंट्स-ढाबों में लोग कम आ रहे हैं. ऑनलाइन खाना मंगवाने वाले ज्यादातर लोग भी अब घर में ही खाना पसंद कर रहे हैं.

चिकन-नॉनवेज के दामों में आई कमी हालांकि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि चिकन-नॉनवेज से कोरोना वायरस फैलता है लेकिन लोगों में घबराहट है और वो चिकन-नॉनवेज आइटम्स के सेवन में कमी कर रहे हैं. चिकन की कीमत में भारी गिरावट आ गई है और ये इतने कम दाम पर बिक रहे हैं जो पहले शायद कभी नहीं देखा गया.

लोग कर रहे हैं खाने-पीने के सामान का स्टॉक लोग ग्रॉसरी आइटम्स का जमकर स्टॉक कर रहे हैं और कई महीनों के रसोई के सामान को जमा कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में खाने-पीने के सामान की भी कमी हो सकती है लिहाजा लोग पहले से तैयारी कर रहे हैं. सप्लाई पर असर पड़ने के चलते खाने-पीने के सामान की कमी हो सकती है, ऐसा माना जा रहा है.

एप बेस्ड टैक्सी एग्रीगेटर्स पर भी पड़ा असर दरअसल देश में कई ऑफिसेज में घर से काम का ट्रेंड इस समय कोरोना वायरस के चलते देखा जा रहा है तो ट्रैवल करने वाले लोगों में भी कमी आ रही है. इसके अलावा ओला-ऊबर जैसे कैब सर्विसेज पर भी असर देखा जा रहा है क्योंकि लोग इनमें सफर करने से डर रहे हैं. इनमें किन लोगों ने सफर किया है और वो बीमारी से ग्रसित तो नहीं है, इस डर के कारण लोग कैब सर्विसेज में भी कम सफर कर रहे हैं.

कुल मिलाकर लोग घरों से बेहद जरूरत होने पर ही निकल रहे हैं और ज्यादा जरूरी न होने पर खरीदारी भी नहीं कर रहे हैं. इसका असर बाजारों पर पड़ रहा है. कुछ क्षेत्रों में मांग घट गई है तो कई क्षेत्रों में मांग बेतहाशा बढ़ गई है जैसे रूमाल, हैंड सेनिटाइजर, मास्क, टोपी आदि की बिक्री बढ़ती जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा कोरोना के समय रोका गया 18 महीने का DA एरियर? जानें सरकार का रुख
क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा कोरोना के समय रोका गया 18 महीने का DA एरियर? जानें सरकार का रुख
ITR 2026: किस सेक्शन तहत मिलेगी 60000 तक की भारी टैक्स छूट? जानिए कौन कर सकता है क्लेम
किस सेक्शन तहत मिलेगी 60000 तक की भारी टैक्स छूट? जानिए कौन कर सकता है क्लेम
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
EPFO का बड़ा फैसला: बगैर आपकी मर्जी के अब नहीं कटेगा 1800 रुपये से ऊपर पीएफ, जानें इन-हैंड सैलरी पर असर
बगैर आपकी मर्जी के अब नहीं कटेगा 1800 रुपये से ऊपर पीएफ, जानें इन-हैंड सैलरी पर असर

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget