एक्सप्लोरर

कोरोना की मार – रिकॉर्ड मुनाफे से रिकॉर्ड घाटे में पहुंची इंडिगो एयरलाइंस

एयरलाइन ने कहा कि 24 मई तक महामारी की वजह से ऑपरेशन बंद रहने से उसका तिमाही नतीजा प्रभावित हुआ है.

कोविड-19 ने एविएशन, टूरिज्म और ट्रैवल सेक्टर की कंपनियों की कमाई को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडिगो एयरलाइंस को जून तिमाही में 2,844 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ है. एक साल पहले अपने सर्वोच्च मुनाफे की तुलना में यह अब तक का इसका सबसे ज्यादा घाटा है. इंडिगो एयरलाइंस चलाने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा है कि कोविड-19 की वजह से एयरलाइंस का ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस वजह से जून तिमाही में उसकी कुल आय 88 फीसदी घट कर 1,143.8 करोड़ रुपये रह गई. जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 9,786.9 करोड़ रुपये रही थी.

जून तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग इनकम 91.9 फीसदी घटकर 766.7 करोड़ रुपये रह गई. एयरलाइन ने कहा कि 24 मई तक महामारी की वजह से ऑपरेशन बंद रहने से उसका तिमाही नतीजा प्रभावित हुआ है. उसके बाद भी ऑपरेशन काफी सीमित है. 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो गई हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब भी बंद हैं. एयरलाइन ने कहा कि जून तिमाही में औसत किराया 11.1 फीसदी बढ़कर 4.53 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर रहा.

कोरोना ने कारोबार को नुकसान पहुंचाया

इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि इस समय एविएशन इंडस्ट्री संकट से जूझ रहा है. जून के अंत तक इंडिगो के बेड़े में कुल 274 विमान थे. जून तिमाही के अंत तक इंडिगो का कैश सरप्लस 18,449.8 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी पर कुल 23,551.6 करोड़ रुपये का कर्ज था का बोझ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटकर आएगी सितंबर की सैलरी! जानें इस बार किस हिसाब से कटेगा PF
कटकर आएगी सितंबर की सैलरी! जानें इस बार किस हिसाब से कटेगा PF
आज खत्म हो रही हैं ये बड़ी डेडलाइन, LPG से बैंकिंग तक तुरंत चेक करें लिस्ट
आज खत्म हो रही हैं ये बड़ी डेडलाइन, LPG से बैंकिंग तक तुरंत चेक करें लिस्ट
फुल कराना है फ्यूल टैंक? पहले जानें आज कितना चल रहा पेट्रोल-डीजल का रेट
फुल कराना है फ्यूल टैंक? पहले जानें आज कितना चल रहा पेट्रोल-डीजल का रेट
महीने के आखिरी दिन कितने का मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें आज LPG का शहर अनुसार ताजा रेट
महीने के आखिरी दिन कितने का मिलेगा गैस सिलेंडर, जानें आज LPG का शहर अनुसार ताजा रेट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान से जुड़े 10 लोगों पर लगाया बैन, जानें क्या कसूर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
Embed widget