एक्सप्लोरर

कोरोना की मार: कोर सेक्टर का उत्पादन 2.5 फीसदी गिरा, लगातार 8वें महीने गिरावट

कोर सेक्टर में गिरावट से साफ है कि इकनॉमी के लिए सरकार की ओर जारी राहत पैकेज का खास फायदा नहीं हुआ है. सरकार ने अब तक तीन राहत पैकेज जारी किए हैं.

कोर सेक्टर के उत्पादन में लगातार आठवें महीने गिरावट दर्ज की गई है. आठ प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का उत्पादन अक्टूबर में 2.5 फीसदी गिर गया. क्रूड ऑयल, नैचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट और स्टील में निगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई है. अप्रैल-अक्टूबर में कोर सेक्टर का उत्पादन 13 फीसदी गिर गया. जबकि पिछले साल की समान अवधि के दौरान इसमें 0.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.

कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट और स्टील में बड़ी गिरावट 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट और स्टील के उत्पादन में क्रमश: 6.2, 8.6, 17 और 2.7 फीसदी गिरावट आई है. वहीं फर्टिलाइजर के उत्पादन में 6.3 फीसदी की गिरावट आई है. पिछले साल की इस अवधि में इसमें 11.8 फीसदी की गिरावट आई थी. दूसरी ओर कोयला, सीमेंट, बिजली सेक्टर के उत्पादन में क्रमश: 11.6, 2.8 और 10.5 फीसदी की ग्रोथ हुई है.

राहत पैकेजों का असर धीमा 

सितंबर में कोर सेक्टर में पिछली तिमाही के आधार पर काफी सुधार हुआ था और इसमें केवल 0.1 फीसदी की गिरावट आई थी. इस कारण आईआईपी के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हुई थ.आईआईपी इंडेक्स में कोर सेक्टर उत्पादन की 40.27 फीसदी हिस्सेदारी है. साल की दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट रही जो अनुमानों से कहीं बेहतर है. हालांकि लगातार दो तिमाहियों में निगेटिव ग्रोथ रेट से देश टेक्निकल मंदी में चला गया है.

कोर सेक्टर में गिरावट से साफ है कि इकनॉमी के लिए सरकार की ओर जारी राहत पैकेज का खास फायदा नहीं हुआ है. सरकार ने अब तक तीन राहत पैकेज जारी किए हैं. ताजा पैकेज के तहत 2.65 लाख करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया गया है. सरकार इस पैकेज के जरिये मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रोथ को रफ्तार देना चाहती है. लेकिन कोर सेक्टर में गिरावट से ऐसा लगता  है कि इसमें अभी लंबा वक्त लगेगा. इस बीच, डिमांड में इजाफा न होने से भी इस सेक्टर पर असर पड़ा है. अब आने वाले वक्त में सरकार किसी बड़े पैकेज का ऐलान कर सकती है.

2 दिसंबर को आएगा बर्गर किंग का IPO, खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में 40 फीसदी प्रीमियम पर कर रहा ट्रेड

बुलेट ट्रेन के 72 फीसदी ठेके भारतीय कंपनियों को मिलेंगे- रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
दशहरे के बाद बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को अब इस तारीख से है उम्मीद
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद
नया लेबर कानून: Amazon ने दी 5000 लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी, गोदाम बंद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget