एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के तैयार होने में रोड़ा, TMH-RNVL के बीच विवाद! 

रूसी कंपनी और भारतीय पाटनर्स के बीच विवाद पैदा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के तैयार होने में देरी हो सकती है. 

भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब कई रूटों पर चलाई जा रही है. साल 2024 तक वंदे भारत एक्सप्रेस की 200 ट्रेनों के चलाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को भी पिछले साल तक शुरू करने का टारगेट रखा गया है, लेकिन अब स्लीपर ट्रेन को तैयार करने में एक रोड़ा नजर आ रहा है. 

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 40000 करोड़ रुपये की आपूर्ति और रखरखाव अनुबंध जीतने वाले कंसोर्टियम के रूसी और इंडियन पार्टनर के बीच एक विवाद बढ़ गया है. रूस की रोलिंग स्टॉक मैन्युफैक्चर टीएमएच ग्रुप के एक टॉप एग्जिक्यूटिव ने बताया कि कंपनी ने भारत के टॉप अधिकारियों से संपर्क किया है. 

रूसी कंपनी का कहना है कि वेंचर पार्टनर रेल विकास निगम लिमिटेड अब कोचों की आपूर्ति के लिए बने संयुक्त कारोबार में अधिक हिस्सेदारी के लिए दबाव बना रही है. उन्होंने कहा कि यह दो संस्थाओं के बीच डील का उल्लंघन है. 

बात दें कि TMH-RNVL ने संयुक्त रूप से 200 वंदे भारत एक्सप्रेस में से 120 ट्रेनों को तैयार करने की बोली जीती थी. हालांकि भारतीय रेलवे को कंसोर्टियम के साथ आपूर्ति के लिए कंट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करना बाकी है. ईटी ने बताया कि कंसोर्टियम पार्टनर्स के बीच अनबन की वजह से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने में देरी हो रही है. 

डील के मुताबिक, बोली जमा करने से पहले टीएमएच समूह की सहायक कंपनी मेट्रोवैगनमैश (एमडब्ल्यूएम) के पास जेवी में 70 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि रूसी ट्रेन नियंत्रण प्रणाली निर्माता एलईएस के पास 5 फीसदी और आरवीएनएल के पास शेष 25 फीसदी हिस्सेदारी थी. टीएमएच ग्रुप के भारत में व्यापार विकास के प्रमुख सर्गेई मेदवेदेव के मुताबिक, आरवीएनएल अब 69 फीसदी हिस्सेदारी चाहता है.  

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने साल 2022 के दिसंबर में वंदे भारत ट्रेन सेट के लिए बोलियां आमंत्रित की थी और उन्हें मार्च में खोला गया था. 

ये भी पढ़ें 

इंडिगो रचने जा रही इतिहास! 50 अरब डॉलर के एयरक्राफ्ट डील पर आज बड़ा फैसला   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget