एक्सप्लोरर

Adani News: अडानी समूह पर आरोप असल में भारत की विकास यात्रा को रोकने की साजिश, बोले महेश जेठमलानी

Adani - US Case: महेश जेठमलानी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, वो एक विदेशी ताकत के स्थानीय एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो भारत की आर्थिक ग्रोथ को रोकने में जुटा है.

Adani News Update: पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के बाद राज्यसभा सांसद और वकील महेश जेठमलानी भी अडानी समूह और ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बचाव में उतर आए हैं. महेश जेठमलानी ने कहा, अमेरिका में अडानी समूह पर लगाए गए आरोप भारत के आर्थिक विकास की यात्रा को रोकने की साजिश है. विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस केवल राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को उठा रही है. उन्होंने कहा, अडानी समूह के खिलाफ जेपीसी की मांग करने से पहले विपक्ष को विश्वसनीय सबूत उपलब्ध कराना चाहिए. 

वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अभियोग में भारत में रिश्वत देने को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, अभियोग में ये भी नहीं बताया गया है कि भारत में किस कानून का उल्लंघन हुआ है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए महेश जेठमलानी ने कहा, इसे लेकर जो विपक्षी दल जो शोर मचा रही है ये पूरी तरह गलत है. उन्होंने सवाल किया, ऐसा कौन सा सबूत है जो ये साबित करता है कि सोलर एनर्जी से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स को हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी गई है? उन्होंने कहा, अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग (Indictment) में ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है. 

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए महेश जेठमलानी ने कहा, भारत के इस औद्योगिक समूह के खिलाफ आरोपों पर पार्टी आंखें मूंदकर भरोसा कर रही है जिसने भारत और विदेशों में बेहद जरूरी कारोबार किए हैं. ये भारत के हित में नहीं है और अमेरिकी कोर्ट के अभियोग पर भरोसा नहीं करना चाहिए जिसने कोई सबूत नहीं दिए हैं. और ये भी नहीं बताया गया है कि अडानी या बांड जारी करने वाली कंपनी अडानी ग्रीन ने भारत में कोई गलत काम किया है. जेठमलानी ने कहा, उन्हें नहीं समझ आ रहा कि अभियोग जारी करने वाले अमेरिकी जज ने किस साक्ष्य के आधार पर ये कार्रवाई की है. 

जेठमलानी ने कहा, कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को हवा दे रही है और ये भारत की ग्रोथ स्टोरी को रोकने की साजिश है. उन्होंने कहा, आप एक कॉरपोरेट ग्रुप के पीछे पड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, वे (गौतम अडानी) एक उद्योगपति हैं जिन्होंने भारत और विदेश में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है जिसपर आपको गर्व होना चाहिए. उन्होंने कहा, अमेरिकी अभियोग के बाद उनकी (गौतम अडानी) की निंदा करने में जल्दबाजी न करें. आप एक विदेशी ताकत के स्थानीय एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो भारत की आर्थिक ग्रोथ को रोकने में जुटा है. अप्रत्यक्ष रूप से, आप रिटेल निवेशकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. 

महेश जेठमलानी ने कहा, कांग्रेस जब तक ठोस और विश्वसनीय समूह पेश नहीं करती है, तब तक भारत में किसी भी अथॉरिटी या संयुक्त संसदीय समिति के जांच की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा, आप सबूत पेश करें, आप केवल किसी तरह का शोर मचाना चाहते हैं और संसद को बाधित करना चाहते हैं जो कतई उचित नहीं है. 

ये भी पढ़ें 

Adani News: अडानी समूह का बयान, 'गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर नहीं लगा है अमेरिका में रिश्वतखोरी का आरोप'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Video: खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
Embed widget