एक्सप्लोरर

Mankind Pharma IPO: मैनकाइंड फार्मा ने तय कर दिया आईपीओ का प्राइस बैंड, जानिए कितना है GMP

Mankind Pharma IPO Price Band: मैनकाइंड फार्मा आईपीओ के जरिए जो रकम जुटाया जाएगा वो कंपनी को नहीं मिलेगा बल्कि अपनी हिस्सेदारी बेच रहे निवेशकों को मिलेगा.

Mankind Pharma IPO: मैनफोर्स कंडोम और  प्रेगनेंसी टेस्ट किट प्रेगा न्यूज बनाने वाली हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी मैनकाइंड फार्मा ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है. मैनकाइंड फार्मा ने 1026 से 1080 रुपये प्रति प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी आईपीओ के जरिए 4326.36 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ 25 अप्रैल को खुलेगा और निवेशक 27 अप्रैल तक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. 

जानिए कितना है जीएमपी

ग्रे मार्केट में मैनकाइंड फार्मा का शेयर 80 रुपये के प्रीमियम रेट पर ट्रेड कर रहा है. यानि आईपीओ प्राइस के अपर बैंड प्राइस के हिसाब से शेयर ग्रे मार्केट में 7.50 फीसदी के प्रीमियम रेट पर ट्रेड कर रहा है. ग्लैंड फार्मा के आईपीओ के बाद हेल्थकेयर सेक्टर का ये सबसे बड़ा आईपीओ है. आने वाले दिनों में ग्रे मार्केट में प्रीमियम रेट में और भी उछाल आने की संभावना जताई जा रही है. 

कब होगी लिस्टिंग

मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ की लिस्टिंग दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 9 मई 2023 को होगी. रिटेल निवेशक कम से कम 13 शेयर के एक लॉट के लिए आवेदन कर सकेंगे जिसके लिए उन्हें 14040 रुपये का भुगतान करना होगा. संस्थागत निवेशकों के आईपीओ में 50 फीसदी कोटा रिजर्व रखा गया है. जबकि रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी और गैर-संस्थागत निवेशकों के 15 फीसदी कोटा रिजर्व है. शेयर का फेस वैल्यू एक रुपये निर्धारित किया गया है.  

आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स और निवेशक ऑफर फॉर सेल में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के प्रमोटर जुनेजा परिवार और निवेशक कुल 4 करोड़ के करीब शेयर्स बेचने की तैयारी में हैं. ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर बेचने के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी कंपनी में 79 फीसदी से घटकर 76.50 फीसदी रह जाएगी.  कंपनी के मौजूदा शेयरधारक भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. ऑफर फॉर सेल के तहत जुटाये जा रहे रकम कंपनी के पास नहीं आएगा बल्कि शेयर्स बेच रहे निवेशकों को मिलेगा. मैनकाइंड फार्मा ने कोटक इंवेस्टमेंट बैंकिंग, जेपी मार्गन, सिटी, जेफ्फरीज, एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज को इंवेस्टमेंट बैंकर के तौर पर नियुक्त किया है.

ये भी पढ़ें 

Capital Gain Tax: लोकसभा चुनाव बाद अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाने की खबर का खंडन, वित्त मंत्रालय ने कहा-नहीं है ऐसा कोई विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
6 साल में कैसे खत्म होगा 15 साल का होम लोन, जानें पैसे बचाने का आसान तरीका
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget