एक्सप्लोरर

Coal India को चौथी तिमाही में हुआ बंपर फायदा, कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

Coal India Result: कोल इंडिया लिमिटेड को चौथी तिमाही में 45.9 फीसदी का मुनाफा हुआ है. कंपनी ने शेयरधारकों को 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है.

Coal India Q4 Result: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) को चौथी तिमाही में बंपर फायदा हुआ है. कंपनी के शुद्ध लाभ में 45 फीसदी से भी ज्यादा का इजाफा हो गया है. कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 45.9 फीसदी बढ़कर 6,692.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. बता दें आय में इजाफे के साथ कंपनी के मुनाफे में भी बढ़ोतरी हुई है. 

शेयर मार्केट को दी जानकारी
कोल इंडिया लिमिटेड ने स्टॉक मार्केट को इस बारे में जानकारी दी है. इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 की अंतिम तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 4,586.78 करोड़ रुपये था.

आय में हुआ इजाफा
कोल इंडिया लिमिटेड की परिचालन आय बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 32,706.77 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 26,700.14 करोड़ रुपये थी.

कितना बढ़ा कंपनी का खर्च
इसके अलावा कंपनी का कुल खर्च भी आलोच्य तिमाही के दौरान बढ़कर 25,161.20 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले की इसी अवधि में यह 21,515.60 करोड़ रुपये था. इसके अलावा का सीआईएल का उत्पादन 31 मार्च, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में बढ़कर 20.9 करोड़ टन का हो गया. कंपनी ने इससे पिछले वर्ष की समान तिमाही में 20.34 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था.

6 महीने में कितना बढ़ा शेयर
कोल इंडिया के शेयर्स की बात करें तो पिछले 6 महीने में कंपनी ने निवेशकों को 15.94 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस दौरान कंपनी के शेयर में 24.85 रुपये का इजाफा देखने को मिला है. इसके अलावा पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 24.06 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. 

3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान
कोल इंडिया के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए तीन रुपये प्रति शेयर के हिसाब से लाभांश के भुगतान की सिफारिश की है. यह सिफारिश हालांकि, वार्षिक आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है.

यह भी पढ़ें:
7th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी! 1 जुलाई से बढ़ जाएगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, जानें हर महीने कितना होगा इजाफा?

PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आपको घर बैठे मिलेगा 20,000 रुपये कैश, जल्दी से जानिए कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget