एक्सप्लोरर

Retail Discount: ऑनलाइन खरीदते हैं ग्रॉसरी तो इस तरह कर सकते हैं एमआरपी पर 30 पर्सेंट से भी ज्यादा की बचत

CLSA Small Cart Check: ऑनलाइन ग्रॉसरी की खरीदारी करने से समय तो बचता ही है, थोड़ा ध्यान देने पर पैसे की भी ठीक-ठाक बचत हो जाती है...

आज के समय में ग्रॉसरी की ऑनलाइन खरीदारी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. खासकर शहरों में लोग रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी ऑनलाइन मंगाने लग गए हैं. क्विक कॉमर्स के चलन में आने से इसमें और सहूलियत होने लग गई है. ऑनलाइन सामान मंगाने से लोगों के समय की तो बचत होती ही है, साथ ही साथ थोड़ा ध्यान देने पर पैसे की भी अच्छी-खासी बचत की जा सकती है.

सीएलएसए के मॉर्निंग नोट में अपडेट

एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अगर ग्रॉसरी की ऑनलाइन खरीदते समय थोड़ा ध्यान दिया जाए तो एमआरपी पर 30 फीसदी से भी ज्यादा की बचत की जा सकती है. यह दिलचस्प जानकारी सामने आई है ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए के मॉर्निंग नोट में. सीएलएसए इंडिया ने 21 दिसंबर के मॉर्निंग नोट में विभिन्न ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म पर सामानों की कीमतें, उन पर मिल रहे डिस्काउंट, डिलीवरी चार्ज आदि की तुलना कर विस्तार से जानकारी दी है.

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डिस्काउंट

रिसर्च नोट में सीएलएसए ने स्मॉल कार्ट चेक में बताया है कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म लिस्टेड एमआरपी की तुलना में ठीक-ठाक कम दाम पर सामान दे रहे हैं. स्मॉल कार्ट कैटेगरी में ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट और जेप्टो एमआरपी की तुलना में क्रमश: 23 पर्सेंट, 19 पर्सेंट और 24 पर्सेंट कर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं. मतलब ब्लिंकिट और जेप्टो पर कीमतें लगभग आस-पास हैं, लेकिन इंस्टामार्ट पर तुलनात्मक रूप से कम डिस्काउंट मिल रहा है. तीनों कंपनियां कुछ हैंडलिंग चार्ज वसूल रही हैं, जिससे डिस्काउंट कुछ कम हो जा रहा है. वहीं ब्लिंकिट पर औसतन प्रति उत्पाद सबसे कम कीमतें हैं, लेकिन यह प्लेटफॉर्म डिलीवरी फी भी ले रहा है.

क्विक कॉमर्स से सस्ते हैं डीप डिस्काउंटर

दूसरी ओर जियोमार्ट और डीमार्ट जैसे डीप डिस्काउंट प्लेटफॉर्म पर फाइनल डिस्काउंट एमआरपी के 30 फीसदी के आस-पास बैठ रहा है. ये प्लेटफॉर्म क्विक कॉमर्स की तुलना में 7 से 13 पर्सेंट तक सस्ते साबित हो रहे हैं. डीमार्ट पर कीमतें सबसे कम हैं और एमआरपी की तुलना में 33 पर्सेंट तक डिस्काउंट पर सामान मिल जा रहे हैं. हालांकि डीमार्ट के मामले में 49 रुपये की डिलीवरी फी से स्मॉलकार्ट में इफेक्टिव गैप कम हो जा रहा है. वहीं जियोमार्ट स्मॉल कार्ट के मामले में डीमार्ट की तुलना में 20 साबित हो रहा है, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी फी नहीं ली जा रही है.

इस तरह से कार्ट का कैटेगराइजेशन

कार्ट में खरीदे जा रहे सामानों की कुल कीमत के आधार पर कैटेगरी तय की गई है. अगर कुल सामान 800 रुपये से 1,600 रुपये के बीच हो रहे हैं, तो वे स्मॉल कार्ट कहलाते हैं. वहीं 1,600 रुपये से ज्यादा की वैल्यू के सामानों के मामले में कैटेगरी लार्ज कार्ट हो जाती है. अगर 1,600 रुपये से ज्यादा के सामान खरीदे जा रहे हों तो फिर डीमार्ट से खरीदना सबसे फायदे का सौदा साबित हो जाता है.

ये भी पढ़ें: जीडीपी से ज्यादा होने वाला है भारत का कुल कर्ज! कितनी गंभीर है आईएमएफ की ये चेतावनी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget