एक्सप्लोरर

GST Rate Hike: नए साल में सिगरेट-तंबाकू होगा महंगा! जीएसटी रेट में बढ़ोतरी संभव, इस रेंज के कपड़ों की बढ़ सकती है कीमत

GST Council Meeting: मंत्रियों के समूह ने जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने के लिए रेट सिगरेट तंबाकू को 35 फीसदी के वए स्लैब में डालने की सिफारिश की है लेकिन अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल लेगी.

GST Rate Hike: नए साल में सिगरेट (Cigarettes), तंबाकू (Tobacco) और कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) का सेवन जेब पर भारी पड़ सकता है. जीएसटी दरों (GST Rates) को तर्कसंगत बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (Group Of Ministers) ने इन उत्पादों पर जीएसटी दरों को मौजूदा लेवल 28 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी करने की सिफारिश की है. 21 दिसंबर 2024 को राजस्थान के जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल (GST Council) की 55वीं बैठक होने जा रही है जिसमें सिगरेट, तंबाकू और कोल्ड ड्रिंक्स पर जीएसटी रेट बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.    

सिगरेट-तंबाकू पर बढ़ेगा जीएसटी रेट 

जीएसटी काउंसिल ने रेट्स को तर्कसंगत बनाने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया था. मंत्रियों के समूह ने आपसी सहमति के बाद सिगरेट, तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडेक्ट्स के साथ एयरेटेड पेय पदार्थों (कोल्ड ड्रिंक) पर जीएसटी रेट को बढ़ाकर 35 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है जो अभी 28 फीसदी है. 

महंगे कपड़ों पर लगेगा 28% जीएसटी!

मंत्रियों के समूह ने कपड़ों पर जीएसटी रेट्स को तर्कसंगत बनाने की सिफारिश की है. जीओएम ने 1500 रुपये तक के कपड़ों पर 5 फीसदी जीएसटी रेट बरकरार रखा है. लेकिन 1500 रुपये से 10000 रुपये तक के कपड़ों पर 18 फीसदी और 10000 रुपये से महंगे कपड़ों पर 28 फीसदी जीएसटी करने का प्रस्ताव दिया है. यानि 10000 रुपये से महंगे कपड़े भी लग्जरी आईटम्स की श्रेणी में आ जायेंगे. सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली कमिटी ने 148 वस्तुओं पर जीएसटी रेट्स में बदलाव करने का सुझाव दिया है. एक अधिकारी ने बताया कि जीएसटी रेट में बदलाव का राजस्व पर प्रभाव सकारात्मक रहेगा. 

जीएसटी काउंसिल लेगा आखिरी फैसला 

मौजूदा समय में जीएसटी दरों के चार स्लैब हैं. फिलहाल, 5, 12, 18 और 28 फीसदी की चार-स्तरीय जीएसटी रेट्स की स्लैब है जो आगे भी जारी रहेगी. और मंत्रियों के समूह ने 35 फीसदी के नए जीएसटी रेट का प्रस्ताव दिया है. 21 दिसंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में मंत्रियों के समूह के सिफारिशों पर चर्चा की जाएगी और इसके बाद काउंसिल इसपर आखिरी फैसला लेगा. 

ये भी पढ़ें 

PSU Stocks: एलारा कैपिटल ने जारी किया 18 पीएसयू स्टॉक्स वाला मॉडल पोर्टफोलियो, बताया - 'क्यों निवेशकों को इन शेयरों में करना चाहिए निवेश'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget