एक्सप्लोरर

Amazon को झटका, रिलायंस-फ्यूचर ग्रुप की 24713 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी

एमेजॉन ने इस डील का विरोध करते हुए सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत का रुख किया था. वहीं इस मामले में मध्यस्थता कोर्ट ने एमेजॉन के पक्ष में फैसला दिया था और डील पर अंतरिम रोक लगा दी थी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर ग्रुप की डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अब रिलायंस इंडस्ट्रीज को फ्यूचर ग्रुप के कारोबार का अधिग्रहण करने में आसानी होगी. वहीं सीसीआई की मंजूरी अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन के लिए एक बड़ा झटका है.

दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप के बीच एक डील हुई थी. इस डील के तहत रिलायंस ने फ्यूचर ग्रुप के खुदरा, थोक, भंडारण और लॉजिस्टिक कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए 24,713 करोड़ रुपये का सौदा किया गया था. इस सौदे को अब सीसीआई ने मंजूरी दे दी है. वहीं दूसरी तरफ एमेजॉन की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर ग्रुप की इस डील का लगातार विरोध किया जा रहा है.

एमेजॉन ने इस डील का विरोध करते हुए सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत का रुख किया था. वहीं इस मामले में मध्यस्थता कोर्ट ने एमेजॉन के पक्ष में फैसला दिया था और डील पर अंतरिम रोक लगा दी थी. इसके अलावा एमेजॉन ने बाजार नियामक सेबी, स्टॉक एक्सचेंज और सीसीआई को चिट्ठी लिखकर मध्यस्थता कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखकर कार्यवाही करने को कहा था.

Amazon से कंपटीशन

बता दें कि रिलायंस देश में रिटेल कारोबार का विस्तार करना चाहती है और इसलिए यह डील की गई है. वहीं रिटेल सेक्टर में रिलायंस रिटेल को जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन से काफी ज्यादा कंपटीशन मिल रहा है. वहीं सीसीआई के अलावा, इस डील के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से मंजूरी चाहिए. इसके अलावा लेनदारों और अल्पसंख्यक शेयरधारकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जरूरी है.

वहीं मंजूरी मिलने के साथ ही रिलायंस रिटेल को फ्यूचर ग्रुप के देश भर में फैले 1800 स्टोर का एक्सेस मिल जाएगा. इसमें फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार, एफबीबी, ईजीडे, सेंट्रल फूडहॉल फॉर्मेट्स के स्टोर शामिल हैं. देश भर के 420 शहरों में फ्यूचर ग्रुप के स्टोर मौजूद हैं.

क्या है मामला?

बता दें कि एमेजॉन ने फ्यूचर ग्रुप को कानूनी नोटिस जारी किया था और यह आरोप लगाया था कि कंपनी ने अपनी 24,713 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचकर उनके साथ किए गए करार का उल्लंघन किया है. जिसके बाद एमेजॉन ने मामले को लेकर सिंगापुर में मध्यस्थता कोर्ट में केस दायर किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अक्टूबर से बढ़ती महंगाई के लिए हो जाएं तैयार! लेकिन क्यों? एक्सपर्ट से जानें- 4 बड़े कारण
बढ़ती महंगाई के लिए हो जाएं तैयार! लेकिन क्यों? एक्सपर्ट से जानें- 4 बड़े कारण
पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई
पेट्रोल से प्याज तक, सोने से स्मार्ट फोन और हवाई टिकट से लेकर मिठाई तक, बढ़ गई महंगाई
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.57 बनाम 2.86, कितने हजार का फर्क पड़ेगा?
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2.57 बनाम 2.86, कितने हजार का फर्क पड़ेगा?
अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल रहे RBI के ये बड़े नियम, जानें आम आदमी पर असर
अलर्ट! 1 अक्टूबर से बदल रहे RBI के ये बड़े नियम, जानें आम आदमी पर असर

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
'राहुल गांधी 2029 में PM होंगे', INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
रैकिंग में विराट कोहली की छलांग, दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
रैकिंग में कोहली की छलांग, नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ एक कदम दूर
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
किसानों में खुशी की लहर, रबी की फसल के लिए सरकार ने जारी किए 1082 करोड़ रुपये
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
Embed widget