एक्सप्लोरर

CBDT: 90 फीसदी टैक्स पेयर्स अब न्यू टैक्स रिजीम को अपनाएंगे, किसने जताई ये उम्मीद, वजह जानकर होगी हैरानी

Income Tax New Plan: 12 लाख तक की सालाना आमदनी को टैक्स फ्री कर देने के बाद देश के अधिकतर टैक्सपेयर्स के पास न्यू टैक्स रिजीम को अपनाने के अलावा और कोई उपाय नहीं है.

New Tax Regime:  12 लाख तक की सालाना आमदनी को टैक्स फ्री कर देने के बाद देश के अधिकतर टैक्सपेयर्स के पास न्यू टैक्स रिजीम को अपनाने के अलावा और कोई उपाय नहीं है. क्योंकि स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ न्यू टैक्स रिजीम 12 लाख 75 हजार तक की सालाना आमदनी पर आम तौर पर कोई टैक्स नहीं लगने देगा. बस इसके लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरकर कुछ जरूरी दस्तावेजों को जमा कर केवल रिफंड क्लेम करना होगा. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने भी ऐसी ही उम्मीद जताई है. रविवार को पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 90 फीसदी लोग न्यू टैक्स रिजीम को अपना लेंगे. अभी यह 75 फीसदी तक ही है. उन्होंने कहा कि न्यू टैक्स रिजीम समझने में बिल्कुल सरल और आसान है. इसमें ओल्ड टैक्स रिजीम की तरह एक्जंप्शन और डिडक्शन का कोई जाल नहीं है. इसे समझने के लिए कहीं दौड़ने की जरूरत नहीं है. बिना किसी प्रोफेशनल की मदद के इसमें इनकम टैक्स रिटर्न भरा जा सकता है. 

बिना हस्तक्षेप के अधिक से अधिक टैक्स कलेक्शन है मकसद 

रवि अग्रवाल ने कहा कि सीबीडीटी टैक्स पेयर्स की राह आसान करने के लिए कई तरीकों पर काम कर रहा है. देश का खजाना भरने के लिए आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस और ह्यूमन इंटेलीजेंस सभी साधनों के उपयोग किए जा रहे हैं. पिछले इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर इस साल के इनकम टैक्स का अनुमान लगाकर भी इनकम टैक्स रिटर्न को जांचा जा रहा है. ज्ञात हो कि सीबीडीटी यानी प्रत्यक्ष कर बोर्ड ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेगुलेटरी बॉडी है. इनकम टैक्स के रूल से लेकर टैक्स कलेक्शन के तरीकों और टैक्स चोरी रोकने के उपायों का प्लान यही बोर्ड तय करता है.

25 लाख तक की आमदमी वालों को भी 1.1 लाख का लाभ

रवि अग्रवाल ने कहा कि 25 लाख तक की सालाना आमदनी वालों को भी इनकम टैक्स में राहत दी गई है. उन्हें लगभग एक लाख 10 हजार रुपये तक टैक्स में बचत हो सकती है. यह सुविधा भी न्यू टैक्स रिजीम में ही है. 

ये भी पढ़ें: 

Building Networth: खुद का नेटवर्थ बनाना चाहते हैं तो ऐसे शुरुआत कीजिए, जल्दी हो जाएंगे मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget