एक्सप्लोरर

Caller ID: अब हर कॉल के साथ पता चलेगा कॉलर का असली नाम, ट्राई ने रखा ये प्रस्ताव

Calls from Unknown Numbers: दूरसंचार नियामक ने कॉलर आईडी को लेकर कंसल्टेशंस के बाद अपने सुझावों को तैयार कर लिया है. यह फीचर आम लोगों को बड़ी राहत दे सकता है...

लगातार बढ़ते फ्रॉड और स्पैम कॉल से लोगों को हो रही परेशानी पर अब लगाम लगने वाली है. दूरसंचार नियामक ट्राई ने लोगों की परेशानी का संज्ञान लिया है. नियामक ने इस बारे में एक नया प्रस्ताव रखा है. प्रस्ताव है कि हर कॉल के साथ कॉलर का असली नाम भी सामने आना चाहिए.

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने शुक्रवार को देर शाम इसकी जानकारी दी. इसे इंट्रोडक्शन ऑफ कॉलिंग नेम प्रजेंटेशन (सीएनएपी) नाम दिया गया है. ट्राई ने भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में सीएनएपी सर्विस को लेकर अपने सुझाव दिए हैं. नियामक ने बताया कि उसने इस बारे में दूरसंचार विभाग से मांगे जाने के बाद सुझावों को रखा है. दूरसंचार विभाग ने कॉलर की असली पहचान जाहिर करने को लेकर ट्राई से सुझाव देने को कहा था.

दूरसंचार विभाग ने ट्राई से मांगे थे सुझाव

दूरसंचार विभाग यानी डीओटी ने ट्राई से मार्च 2022 में सुझाव मंगाया था, जिसके बाद नियामक ने नवंबर 2022 में सीएनएपी सर्विसेज को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया था और सभी संबंधित पक्षों से कमेंट्स मंगाया था. पक्ष-विपक्ष में मिली टिप्पणियों के बाद इस बारे में पिछले साल मार्च में ओपन डिस्कशन किया गया था. इन तमाम प्रक्रियाओं के बाद ट्राई ने अब अपने सुझाव तैयार कर लिए हैं.

ऐसा होगा कॉलर आईडी का फीचर

ट्राई का सुझाव है कि घरेलू टेलीकम्यूनिकेशंस नेटवर्क में कॉलर आईडी का फीचर डिफॉल्ट मिलना चाहिए. इसका मतलब हुआ कि हर कॉल के साथ कॉलर की असली पहचान जाहिर की जानी चाहिए. ट्राई के अनुसार, यह एक सप्लिमेंटरी सर्विस हो सकती है, जो ग्राहकों को ऑन रिक्वेस्ट अवेलेबल कराई जा सकती है. अगर प्रस्तावों पर अमल होता है तो जल्द ही आपके मोबाइल पर कॉलर के नंबर के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखेगा. उक्त नंबर को लेते समय दी गई आईडी में जो नाम होगा, वह भी नंबर के साथ सामने आएगा.

आम लोगों को होगा ये फायदा

ट्राई की डिफॉल्ट कॉलर आईडी सेवा शुरू होने से जहां एक तरफ कुछ कंपनियों को बाजार का नुकसान हो सकता है, वहीं ग्राहकों को बड़ी राहत मिल सकती है. अभी ट्रूकॉलर जैसी कंपनियां कॉलर आईडी की सेवा देती हैं, लेकिन उसमें भी ग्राहकों को कॉलर का असली नाम नहीं पता चल पाता है. तेज से डिजिटल होती अर्थव्यवस्था में कॉल के जरिए फ्रॉड, नए-नए नंबरों से लोगों को दिन भर मिलने वाले स्पैम व प्रमोशनल कॉल जैसी समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं. नियामक के लगातार प्रस्तावों के बाद भी फ्रॉड या स्पैम कॉल पर लगाम लगा पाना संभव नहीं हो पाया है. कॉलर आईडी की सुविधा से लोगों को इन समस्याओं से बड़ी हद तक निजात मिलने की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें: एसआईपी करें या लम्पसम? म्यूचुअल फंड में किस तरह से निवेश करना फायदेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget