एक्सप्लोरर

BYJU'S सिर्फ मेरा काम नहीं, ये मेरी जिंदगी, फाउंडर रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखा इमोशनल नोट 

बायजू के संस्‍थापक रवींद्रन ने संकट के बीच कर्मचारियों को आश्‍वस्‍त करते हुए एक इमोशन भरा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि यह सिर्फ मेरा काम नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी है. 

Byju's Crisis: भारत के सबसे वैल्‍यूएबल स्‍टार्टअप बायजू के संकट के बीच फाउंडर बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों को एक इमोशनल नोट लिखा. ईमेल के जरिए भेजे गए इस नोट में उन्‍होंने कहा कि बायजू सिर्फ उनका काम नहीं, बल्कि जिंदगी है. हाल ही में कंपनी के संकट के बीच फाउंडर ने कर्मचारियों को आश्‍वस्‍त करने की कोशिश की थी. हालांकि उन्‍होंने में हाल ही में हुई छंटनी पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

बायजू के संस्‍थापक ने सिर्फ इतना कहा कि कंपनी में कर्मचारियों की गई छंटनी एक अंतिम उपाय था. कर्मचारियों को भेजे गए मेल नोट में बोर्ड से न‍िकलने से लेकर ऑडिटर के इस्‍तीफे और लेंडर्स के साथ विवाद सभी कुछ शामिल किया गया था. इससे पहले इन्‍हीं सब मुद्दों को लेकर उन्‍होंने कुछ घंटे पहले टाउन हॉल में संबोधन किया था. 

'मेरा काम नहीं, ये मेरी जिंदगी'

मेल नोट में उन्‍होंने कहा कि यह कंपनी सिर्फ मेरा काम नहीं है, यह मेरी जिंदगी है. 18 साल से मैंने प्रतिदिन 18 घंटे से अधिक समय BYJU'S को दिया है, इस कंपनी में मैंने अपना दिल और आत्मा लगा दी है और मैं यह काम कम से कम 30 वर्षों तक और करना चाहता हूं. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, रवींद्रन ने 29 जून की शाम को ऐसा ईमेल कर्मचारियों को भेजा था. 

सहमति से हुआ था ऑडिटर का इस्‍तीफा 

रवींद्रन का यह नोट ऐसे समय में सामने आया है, जब एडटेक कंपनी पीड़ित कर्मचारियों से लेकर नाराज कर्जदाताओं और दिवंगत बोर्ड सदस्यों से लेकर वित्तीय देरी तक की कई समस्‍याओं से होकर गुजर रही है. ईमेल के जरिए रवींद्रन ने स्पष्ट किया कि उसके ऑडिटर डेलॉइट का इस्तीफा "परस्पर सहमति वाले निर्णय" पर आधारित था. 

बायजू लचीला और स्थिर बना हुआ है: रवींद्रन 

रवीन्द्रन ने अपने नोट में आगे कहा कि मेल का मतलब यह नहीं था कि कंपनी कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं कर रही है, लेकिन अन‍िश्चितताओं के बावजूद भी BYJU'S लचीला और स्थिर बना हुआ है. फाउंडर ने कर्मचारियों को आश्‍वस्‍त करते हुए ये बातें कहीं.

छंटनी का फैसला अंतिम उपाय 

रवींद्रन ने कहा कि कर्मचारियों के छंटनी का फैसला अंतिम उपाय था. उन्‍होंने कहा कि मैं टीम के हर सदस्‍य के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करना हूं, जो आकार घटाने की कठिन परिस्‍थ‍िति का सामना कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें

PPF Rate Hike: पीपीएफ के निवेशकों के लिए हो सकता है खुशखबरी का ऐलान, सरकार बढ़ा सकती है ब्याज दरें!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव
50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget