एक्सप्लोरर

Byju's को पहले राउंड में मिले 2,000 करोड़ रुपये, इस इन्वेस्टर ने लगाए पैसे

Byju’s Funding: एडटेक कंपनी बायजूस ने पहले राउंड में कुल 250 मिलियन यानी 2,055 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त की है. इस राउंड में अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म में निवेश किया है.

Byju’s Funding: भारती की एडटेक यूनिकॉर्न कंपनी बायजूस (Byju's)  ने हाल ही में 1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने का फैसला किया था. ऐसे में अब कंपनी को अपनी योजना में सफलता मिलती दिख रही है. अमेरिका की दिग्गज इन्वेस्टमेंट फर्म डेविडसन (Davidson Kempner) ने बायजूस में 25 करोड़ डॉलर यानी करीब 2,055 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह फंडिंग 22 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर उठाए जाने की खबर है.

बायजूस का फंडिंग के लिए यह है प्लान

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि बायजूस अपनी नकदी संकट को दूर करने के लिए जल्द ही मार्केट से कुल 1 अरब डॉलर का फंड 22 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर उठाने जा रही है. इसमें 30 करोड़ डॉलर की  फंडिंग स्ट्रक्चर इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए होगी, वहीं 70 करोड़ डॉलर के फंड इक्विटी के जरिए प्राप्त किए जाएंगे. 

स्ट्रक्चर्ड इंस्ट्रूमेंट्स एक शेयर मार्केट आधारित निवेश विकल्प है जिसे बाद में आईपीओ (IPO) में भी बदला जा सकता है. लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की इस राउंड की फंडिंग अगले महीने तक खत्म हो सकती है. कंपनी अमेरिका के अलावा मिडिल ईस्ट की कुछ इन्वेस्टमेंट कंपनियों से भी बातचीत कर रही है. ऐसे में फंडिंग का यह लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि इस मामले पर बायजूस ने किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है.

फंडिंग कई चीजों की तरफ कर रही इशारा

बायजूस द्वारा 2,055 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त करना यह इशारा करता है कि कंपनी पर अभी भी निवेशकों का भरोसा बना हुआ है. हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कंपनी के सीईओ बायजू रविंद्रन के घर और ऑफिस पर छापा मारा था. इसमें कई डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल डेटा को जब्त कर लिया गया था. इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी के लिए इस राउंड की फंडिंग आसान नहीं होगी. इसके साथ ही इससे यह पता चलेगा कि निवेशकों का कंपनी पर कितना भरोसा है.

ये भी पढ़ें-

Job Cuts: माइक्रोसॉफ्ट में नहीं रुक रही छंटनी! अब इन कर्मचारियों की भी जा सकती है नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक
80% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां, क्वॉलिटी पर सरकार की गारंटी; कमाल का है यह ऐप
80% तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां, क्वॉलिटी पर सरकार की गारंटी; कमाल का है यह ऐप
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?
म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया, ITR में नहीं बताया तो रिफंड पर क्या असर होगा?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget