एक्सप्लोरर

Gurugram Circle Rates 2023: होम बायर्स को झटका, गुरुग्राम में महंगी हुई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, सरकार ने बढ़ाया सर्किल रेट

Real Estate Sector: गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट में तेजी देखने को मिली है तो इस तेजी में सरकार भूनाना चाहती है और इसी के चलते सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला किया है.

Real Estate In Gurugram: अगर आप उत्तर भारत के टेक सिटी गुरुग्राम में सपनों का आशियाना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको झटका लगने वाला है. आपके लिए घर खरीदना महंगा हो सकता है. क्योंकि गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराना महंगा होने जा रहा है. हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम जिले में सर्किल्स रेट्स में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. 

प्रदेश सरकार के सर्किल रेट्स के बढ़ाने के फैसले के चलते होम बायर्स के लिए प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा.  एक तो पहले से होम लोन की महंगी ईएमआई के चलते होम बायर्स का बजट बिगड़ा हुआ है उसपर से हरियाणा सरकार गुरुग्राम में सर्किल रेट में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. सर्किल रेट्स के बढ़ने के बाद प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के दौरान होम बायर्स को ज्यादा स्टॉंप ड्यूटी चुकाना होगा. 

घरों से लेकर फ्लैट या फिर कमर्शियल प्रॉपर्टी के बिक्री और ट्रांसफर के लिए सरकार सर्किल रेट निर्धारित करती है. सर्किल रेट के आधार पर सरकार स्टैंप ड्यूटी प्रॉपर्टी के ट्रांसफर पर वसूलती है. जिले के सभी तहसील जिसमें गुरुग्राम, सोहना, पटौदी, फारुखनगर, बादशाहपुर, मानेसर, वजीराबाद में 10 से 30 फीसदी तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है.

गुरुग्राम जिले में अलग अलग एरिया के लिए 10 से 30 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है. गोल्फकोर्स एरिया, द्वारका एक्सप्रेसवे और सदर्न फेरीफेरल रोड पर सर्किल रेट में 30 फीसदी का इजाफा किया गया है. जबकि सेक्टर 26 और 26ए में 11 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाया गया है. कमर्शियल एरिया में सर्किल लेट रेट्स में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. मार्केट रेट और सर्किट रेट में भारी अंतर होने के बाद सरकार सर्किल रेट बढ़ाने का फैसला लेती है. तो राज्य सरकारें अपनी आय बढ़ाने के लिए भी सर्किल रेट बढ़ाती है क्योंकि उनकी आय का ये सबसे बड़ा जरिया होता है. 

हाल के दिनों में गुरुग्राम में रियल एस्टेट मार्केट में तेजी देखने को मिली है तो इस तेजी में सरकार सर्किल रेट बढ़ाकर अपनी आय बढ़ाने में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें 

Inflation In India: जानिए, 10 वर्षों में कैसे कमरतोड़ महंगाई ने कर दी आम लोगों की जेब खाली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget