एक्सप्लोरर

घर खरीदने में है समझदारी या रेंट लेने में? एक्सपर्ट्स से जानें क्या है आपके लिए फायदे का सौदा

Buying or Renting home: घर खरीदने में अपनी जमा पूंजी लगानी है या कहीं और इंवेस्ट करना है, लोग अक्सर इस सवाल में उलझे रहते हैं. हालांकि, घर खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Buying or Renting home: लोग अक्सर इस सवाल में उलझे रहते हैं कि घर खरीदने में समझदारी है या रेंट पर लेने में. लगभग हम सभी के मन में यह ख्याल आता होगा कि घर खरीदने में अपना पैसा इंवेस्ट करें या किराए पर रहकर उस पैसे का निवेश कहीं और करें. आज हम इस खबर के जरिए आपकी इसी दुविधा को कुछ हद तक कम करने की कोशिश करेंगे. 

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बढ़ती जा रही मांग

हाल के कुछ रिपोर्टों में यह देखने को मिला है कि लोगों में अपना घर खरीदने की चाह बढ़ी है. किराए में हो रही बढ़ोतरी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. पिछले साल जुलाई से सितंबर तक की एक डेटा में इस बात का खुलासा हुआ कि देश के 13 बड़े शहरों में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की मांग बढ़ी है. यह साल-दर-साल 7 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. जबकि रेंट पर घर लेने में साल-दर-साल 3.1 परसेंट से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. 

किराए पर घर लेने में लोग दिखा रहे कम इंटरेस्ट

बेंगलुरु जैसे शहर में तो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की डिमांड हर तिमाही 18.2 परसेंट की दर से बढ़ती जा रही है, जबकि किराए पर घर लेने की मांग में 2.8 परसेंट की गिरावट देखी गई. दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों का भी कुछ ऐसा ही हाल है, जहां लोगों में अपना घर लेने की होड़ मची है. इसके मुकाबले लोग अब रेंट पर घर लेने में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. अब सवाल यह आता है कि समझदारी किसमें है? 

घर खरीदते वक्त इस बात का रखें ध्यान

बेलवेदर एसोसिएट्स एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर आशीष पडियार ने इस पर बिजनेस टुडे से बात करते हुए कहा, किराए पर घर लेना सही है या खरीदने में भलाई है, इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है. हालांकि, दुनिया भर के रूझानों और अपने यहां मार्केट की एनालिसिस करने पर पता चलता है कि लोगों में घर खरीदने की डिमांड बढ़ी है. चूंकि रेंट बढ़ता जा रहा है इसलिए लोग अपना घर लेने में अधिक रूचि दिखा रहे हैं. ज्यादातर पहली बार घर खरीदने वाले लोग होम लोन का सहारा लेते हैं. अब देखने वाली बात यह है कि देश की बेहतरीन प्रॉपर्टी के किराए से होने वाली आय लगभग 3-3.5 परसेंट है, जबकि होम लोन पर इंटरेस्ट 8.25-50 परसेंट है. ऐसे में अधिक इंटरेस्ट देकर घर खरीदने में कोई तुक नहीं बनता है. 

लोन लेने से पहले यह कैलकुलेशन जरूरी

घर खरीदने के लिए बड़ा लोन लेना सही नहीं है क्योंकि आप मंथली किराए के तौर पर जितना पैसा चुकाते हैं वह होम लोन की EMI का महज एक हिस्सा है. घर खरीदना सही है या किराए पर लेना सही है? इसके लिए आपको यह देखना होगा कि आपको किराया कितना भरना है और मंथली EMI कितना चुकाना है, अगर दोनों में ज्यादा अमाउंट का अंतर है तो किराए पर घर लेने में ही समझदारी है. घर खरीदते वक्त लोन अमाउंट को कम से कम रखने की कोशिश करें क्योंकि लोन पर इंटरेस्ट बढ़ा तो ईएमआई बढ़ेगी और कई सालों में यह आपकी प्रॉपर्टी के वैल्यू से अधिक हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

क्या आपके भी UAN से जुड़ गई है किसी और की आईडी, घर बैठे ऐसे झटपट करें डीलिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget