एक्सप्लोरर

Defence Stocks: 2025 में ये डिफेंस स्टॉक्स करा सकते हैं जोरदार कमाई! PhilipCapital ने बता दिए शेयरों के नाम

Defence Stocks Update: सरकार के आयात पर निर्भरता कम करने की नीति का देश की डिफेंस कंपनियों को जबरदस्त फायदा होगा. ऐसे में PhilipCapital ने निवेशकों को डिफेंस शेयरों में निवेश की सलाह दी है.

Defence Stocks For 2025: वैसे तो डिफेंस सेक्टर के शेयरों ने पिछले 2-3 सालों में निवेशकों को भरपूर पैसा बनाकर दिया है. मोदी सरकार के रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों, नीतियों की बदौलत देश में डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के सितारे बुलंदी पर है. डिफेंस के क्षेत्र में भारत का एक्सपोर्ट्स लगातार बढ़ रहा है. सरकारी डिफेंस कंपनियों का इस दौरान प्रदर्शन शानदार रहा है. और दुनिया में जैसे हालात हैं डिफेंस सेक्टर के आधुनिकरण के साथ इसमें बड़ा इनोवेशन देखने को मिलेगा. ऐसे में डिफेंस सेक्टर के स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनियां पर निवेशकों की नजर जरूर रहनी चाहिए. 

डिफेंस सेक्टर पर फिलिपकैपिटल ने जारी की रिपोर्ट 

फिलिपकैपिटल (PhilipCapital) इंस्टीट्यूशनल इक्विटी रिसर्च नए साल 2025 से डिफेंस सेक्टर और स्टॉक्स को लेकर एक नोट लेकर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक डिफेंस सेक्टर एक जबरदस्त इंवेस्टमेंट थीम है जो मल्टीपल ग्रोथ के साथ लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न दे सकता है. इसके थीम को आगे ले जाने में कंपनियों के पास मौजूद भारी भरकम आर्डर बुक्स, और आने वाले दिनों में भी इसके बनने रहने की संभावना है. फिलिपकैपिटल ने कहा, कि वो इस सेक्टर में बेहद पॉजिटिव है और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान एरोनटिक्स और डेटापैटर्न जैसी डिफेंस कंपनियों के स्टॉक्स उसे बेहद पसंद है.   

तनाव के चलते बढ़ा रक्षा खर्च 

फिलिपकैपिटल के मुताबिक ग्लोबल डिफेंस एक्सपेंडिचर 2023 में 6.8 फीसदी के उछाल के साथ 2.4 ट्रिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है जो कि 2009 के बाद सबसे ज्यादा है. रूस-यूक्रेन युद्ध, एशिया और मिडिल-ईस्ट में तनाव के चलते रक्षा खर्च बढ़ा है. अमेरिका, चीन, रूस, भारत, और सऊदी अरब की इस कुल डिफेंस एक्सपेंडिचर में 61 फीसदी हिस्सेदारी है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 2017-24 के दौरान 46 फीसदी बढ़ा है. वित्त वर्ष 2026-17 के 15.2 अरब रुपये से बढ़कर ये 2023-24 में 211 बिलियन रुपये पर जा पहुंचा है. सरकार का लक्ष्य 2024-25 में इसे 300 बिलियन रुपये करने का है. इसके बावजूद भारत दुनिया में बड़ा रक्षा क्षेत्र का आयातक देश है. ग्लोबल डिफेंस इक्वीपमेंट का 12 फीसदी भारत आयात करता है ऐसे में आयात की जगह लेने का भरपूर अवसर भारत के सामने है.  

BEL और HAL पर फिलिपकैपिटल बुलिश 

ऐसे में इसका फायदा फिलिपकैपिटल के मुताबिक इन डिफेंस कंपनियों को मिल सकता है. अपने रिसर्च नोट में फिलिपकैपिटल निवेशकों को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. 340 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है. फिलहाल BEL का शेयर 294.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है. HAL के स्टॉक पर भी ब्रोकरेज हाउस बुलिश है और 5500 रुपये के लक्ष्य के लिए हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के शेयर खऱीदने की सलाह दी गई है जो फिलहाल 4226 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

डाटा पैटर्न और सोलर इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह 

डाटा पैटर्न (Data Pattern) के स्टॉक पर भी फिलिपकैपिटल बुलिश है और 3400 रुपये के टारगेट के लिए स्टॉक को खरीदने की सलाह दी गई है. डाटा पैटर्न का शेयर फिलहाल 2480 रुपये पर कारोबार कर रहा है. सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (Solar Industries India Limited) पर भी फिलिपकैपिटल बुलिश है और 12000 रुपय के टारगेट प्राइस के लिए सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर को खरीदने की सलाह दी गई है जो फिलहाल 9698 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Multibagger Stock: पहले अमिताभ बच्चन ने शेयर में निवेश कर बनाया मल्टीबैगर रिटर्न, अब आपकी बारी! जान लिजिए स्टॉक का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget