एक्सप्लोरर

Budget: दस साल में GDP के 55 फीसदी से ज्यादा हुआ आंतरिक कर्ज, सरकार ने बताया कौन रहा जिम्मेदार

Budget 2024: सरकार का कहना है कि उसने हालिया सालों में कर्ज को तेजी से कम किया है. सरकार की मानें तो आंतरिक कर्ज में तेजी आने की मुख्य वजह कोरोना महामारी है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बीते 10 सालों के कार्यकाल में बाहरी कर्ज का दबाव भले ही कम हुआ हो, लेकिन आंतरिक कर्ज का बोझ बढ़ गया है. पिछले 10 साल के दौरान देश का आंतरिक कर्ज इतना बढ़ा है कि आंकड़ा अब जीडीपी के 55 फीसदी के भी पार निकल गया है.

अब इतना हो गया देश का आंतरिक कर्ज

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में देश के ऊपर कर्ज के आंकड़ों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देश के ऊपर आंतरिक कर्ज के आंकड़े में बीते 10 साल के दौरान तेजी आई है और अब यह जीडीपी के 55 फीसदी से ज्यादा हो गया है. आंकड़ों के अनुसार, देश के ऊपर 2013-14 में जीडीपी के 48.8 फीसदी के बराबर आंतरिक कर्ज था. अब यह आंकड़ा बढ़कर 2023-24 में जीडीपी के 55.5 फीसदी के बराबर पर पहुंच गया है.

लोकसभा में पूछे गए थे कर्ज पर सवाल

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने देश के ऊपर कर्ज की स्थिति के बारे में लोकसभा में सवाल उठाया था. उन्होंने पूछा था कि बीते 10 सालों में भारत का आंतरिक और बाहरी कर्ज कितना बढ़ा है. उन्होंने उसके साथ ही सरकार से ये भी जानना चाहा था कि सरकार ने कर्ज में लिए गए पैसों को कहां खर्च किया है.

कोविड-19 के चलते बढ़ा आंतरिक कर्ज

वित्त राज्य मंत्री ने जवाब में आगे बताया कि जीडीपी के प्रतिशत के रूप में केंद्र सरकार के आंतरिक कर्ज में जो तेजी आई है, उसके लिए मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी जिम्मेदार है. सरकार के अनुसार, कोविड-19 महामारी के चलते आंतरिक कर्ज 2020-21 में बढ़कर जीडीपी के 58.3 फीसदी के बराबर पर पहुंच गया था, जो महामारी शुरू होने से पहले 2018-19 में जीडीपी के 46.4 फीसदी के बराबर था.

महामारी के बाद सरकार ने लाई इतनी कमी

सरकार का कहना है कि फिस्कल कॉन्सोलिडेशन पर जोर देने से कर्ज के मोर्चे पर तेजी से सुधार आया है. 2020-21 में जो आंकड़ा जीडीपी के 58.3 फीसदी के बराबर पर पहुंच गया था, वह कम होकर बीते वित्त वर्ष में जीडीपी के 55.5 फीसदी के बराबर रह गया. सरकार ने कहा कि उसने कोविड के बाद के सालों में कर्ज को तेजी से कम किया है. खर्च के बारे में सरकार ने कहा कि कर्ज से जुटाए गए संसाधनों का मुख्य रूप से विकास, समाज कल्याण आदि मदों में इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें: बीते 10 साल में सुधरे हालात, अब भारत सरकार पर जीडीपी के 3 फीसदी से कम बाहरी कर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget