एक्सप्लोरर

Budget 2024: एमएसएमई के लिए बजट में खुला खजाना, लेकिन एक्सपर्ट उठा रहे हैं ये बड़े सवाल!

Union Budget 2024: इस सप्ताह मंगलवार को पेश हुए बजट को एमएसएमई के लिए खास तौर पर बेहतर बताया जा रहा है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं बजट एमएसएमई के लिए कितना मददगार है...

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट एमएसएमई सेक्टर के लिए कई नए ऐलान वाला रहा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए एमएसएमई सेक्टर के लिए लोन से लेकर फाइनेंस तक घोषणाएं की. इन पहलों को एमएसएमई सेक्टर के लिए मददगार माना जा रहा है. हालांकि उसके साथ ही एक्सपर्ट कुछ गंभीर सवाल भी उठा रहे हैं.

एमएसएमई के लिए बजट में 5 अहम ऐलान

सबसे पहल बजट में की गई घोषणाओं की बात करें तो एमएसएमई सेक्टर के काम की 5 प्रमुख बातें हुईं. वित्त मंत्री ने एमएसएमई और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम की जानकारी दी. यह योजना छोटे उद्यमों को मशीन व उपकरण खरीदने में मदद करने के लिए है. इसके तहत मैन्यु्फैक्चरिंग सेक्टर की एमएसएमई यूनिट को बिना कोलैटरल या थर्ड पार्टी गारंटी के टर्म लोन मिलेगा. दूसरी अहम बात सरकारी बैंकों में एमएसएमई क्रेडिट के लिए नए असेसमेंट मॉडल की व्यवस्था करने वाली रही.

मुद्रा के तहत डबल हुई लोन की लिमिट

इसी तरह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नियंत्रण से बाहर के हालात में दिक्कतों में फंसने पर एमएसएमई के लिए क्रेडिट सपोर्ट की नई व्यवस्था आने जा रही है. एमएसएमई के वित्त पोषण पर फोकस्ड सिडबी के नए ब्रांच शुरू करने का ऐलान भी बजट में किया गया. एमएसएमई के लिए बजट में सबसे अहम ऐलान रहा मुद्रा लोन की लिमिट में बढ़ोतरी. सरकार ने पुराने लोन को चुकाने वाले उद्यमियों के लिए मुद्रा लोन की लिमिट को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का भी ऐलान किया.

कम है मुद्रा के तहत औसत लोन का साइज

इसके बारे में भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट की संस्थापक एवं प्रबंध ट्रस्टी लक्ष्मी वेंकटरमन वेंकटेशन कहती हैं कि छोटे व्यवसायों की समस्या थोड़ी अलग है. बजट के ऐलान के बाद अब भले ही ग्रासरूट के उद्यमी बिना किसी कोलेटरल सिक्योरिटी या तीसरे पक्ष की गारंटी के मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन पा सकते हैं, लेकिन एक प्रमुख चुनौती ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में महिलाओं व दलित युवाओं द्वारा चलाए जा रहे असंख्य सूक्ष्म उद्यमों और स्टार्ट-अप्स की मदद करना है, जिन्हें आमतौर पर बैंकों से कम वित्त पोषण मिलता है. मुद्रा के तहत अभी औसत कर्ज 40 हजार रुपये के मिल रहे हैं, जो बिजनेस शुरू करने के लिए अपर्याप्त है. हमारा मानना है कि छोटे पैमाने पर कोई भी व्यवसाय शुरू करने के लिए कर्ज की औसत रकम 4 लाख रुपये से अधिक होनी चाहिए और व्यवसाय को स्थिर करने के लिए कम से कम तीन महीने का समय रहना चाहिए.

सरकार को यहां देना होगा ज्यादा ध्यान

भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट देश के विभिन्न हिस्सों में एमएसएमई सेक्टर के साथ मिलकर काम करता है. ट्रस्ट उद्यमिता में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण व वित्त पोषण पाने में मदद करता है. ट्रस्टी वेंकटेशन आगे कहती हैं- बजट 2024-25 में वित्तीय लाभ के साथ उद्यमिता, कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. सरकार को छोटा उद्यम शुरू करने की इच्छा रखने वाले उन लोगों पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है, जो समाज में हाशिए पर स्थित हैं.

ये भी पढ़ें: इतना सस्ता हुआ भारत का रुपया, बना गिरने का रिकॉर्ड, नए निचले स्तर पर आया भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget