एक्सप्लोरर

Rupee Record Low: इतना सस्ता हुआ भारत का रुपया, बना गिरने का रिकॉर्ड, नए निचले स्तर पर आया भाव

Ruppe Vs Dollar: इस सप्ताह के दौरान मंगलवार को बजट पेश हुआ था, जबकि दूसरी ओर रुपये के भाव में सप्ताह के 5 में से 4 दिन गिरावट दर्ज की गई...

भारतीय रुपये के भाव में लगातार गिरावट आ रही है. यह सप्ताह भी रुपये के लिहाज से काफी खराब साबित हुआ. सप्ताह के दौरान ज्यादातर दिन रुपये के भाव में गिरावट आई और अब उसका भाव नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आया हुआ है.

इस सप्ताह आई इतनी गिरावट

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को रुपया करीब 3 पैसे की हल्की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 83.7275 रुपये पर बंद हुआ. यानी अब एक अमेरिकी डॉलर का मूल्य 83.7275 भारतीय रुपये के बराबर है. यह डॉलर की तुलना में भारतीय रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर है. पूरे सप्ताह के दौरान रुपये के मूल्य में 0.1 फीसदी की गिरावट आई और यह सप्ताह के 5 में से 4 दिन घाटे में रहा.

आरबीआई की दखल नाकाफी

बाजार के जानकारों का कहना है कि रुपये की यह हालत तब है, जब उसको सहारा देने के लिए बाजार में खूब डॉलर झोंक रहा है. आरबीआई डॉलर के मुकाबले रुपये को 83.72 के नीचे नहीं जाने देना चाह रहा है. उसके लिए सेंट्रल बैंक ने स्पॉट मार्केट में हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि रुपये में ज्यादा बड़ी गिरावट न आए. हालांकि उसके बाद भी रुपये ने नए निचले स्तर का रिकॉर्ड बना ही दिया.

कच्चे तेल के भाव बढ़ने का असर

दरअसल रुपये के ऊपर अभी कई दबाव हैं. सबसे पहले तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से रुपये के पर दबाव बढ़ गया है. शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल मजबूत होकर 82 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. कच्चे तेल के भाव में तेजी आने का मतलब है कि भारत का व्यापार घाटा बढ़ेगा. इस डर से रुपये पर दबाव बन रहा है. कच्चा तेल के भाव बढ़ने से भारत के तेल आयातकों को ज्यादा डॉलर की जरूरत पड़ रही है. इससे भी रुपया कमजोर हो रहा है.

बॉन्ड यील्ड का भी होता है असर

रुपये के भाव पर बॉन्ड यील्ड का भी असर होता है. शुक्रवार को 10 साल के बेंचमार्क वाले भारत सरकार के बॉन्ड की यील्ड 2 बेसिस पॉइंट कम होकर 6.94 फीसदी पर आ गई. हालांकि आने वाले दिनों में रुपये के भाव में स्थिरता आने की उम्मीद है. बजट से पता चल रहा है कि सरकार का राजकोषीय घाटा कम रह सकता है, जिससे बाजार को राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: ओला-वीजा समेत तीन फाइनेंस कंपनियों पर आरबीआई ने लिया एक्शन, लगा इतना जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget