एक्सप्लोरर

Budget 2023: हर दूसरे परिवार को सता रहा इनकम गिरने का डर, अब बजट से उम्मीद

Budget 2023: बजट पेश होने में अब कुछ ही घंटे की देरी है. मोदी सरकार के इस बजट से हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. इससे ऐन पहले ज्यादातर परिवारों ने इनकम में कमी आने का डर जाहिर किया है.

आधे से ज्यादा परिवारों को आय में 25% तक गिरावट आने का डर सता रहा है और इस कारण उन्हें बचत में भी कमी आने की आशंका है. इसके चलते ये परिवार आगामी बजट में राहत की उम्मीद कर रहे हैं. यह जानकारी एक हालिया ऑनलाइन सर्वेक्षण में सामने आई है, जिस सर्वेक्षण को देश के 309 जिलों में किया गया.

लोकल सर्कल्स का यह सर्वेक्षण 25 दिसंबर से 25 जनवरी के बीच में किया गया, जिसमें पाया गया कि रोजगार के नुकसान और नई भर्तियां को लेकर धारणा नकारात्मक हुई है. सर्वेक्षण में शामिल 52% लोगों को लगता है कि आर्थिक अनिश्चितता का माहौल अगले 6 से 12 महीने तक कायम रहेगा.

सर्कल्स का दावा है इस सर्वेक्षण में देश के 309 जिलों के परिवारों से 37,000 प्रतिक्रियाएं ली गई हैं. ये परिवार टियर 1, टियर 2 और छोटे शहरों के हैं. इनमें 64% पुरुष और 36% महिलाएं शामिल हैं.

लोकल सर्कल्स के संस्थापक सचिन तपरिया ने कहा, हमारे सर्वेक्षण से पता चलता है कि देश के ज्यादातर परिवार आय में कमी का सामना कर रहे हैं. लोगों के साथ हुई हजारों बातचीत में लोकल सर्कल्स को इनकम टैक्स की दरें कम करने या छूट एवं कटौतियों की सीमा बढ़ाने के बारे में इनपुट्स मिले हैं.

सर्वेक्षण की मानें तो हर सवाल पर प्रतिक्रियाएं अलग रही हैं. आय में बदलाव को लेकर किए गए सवाल पर 7% परिवारों ने माना कि उन्हें 25% तक गिरावट की आशंका है. वहीं 22% परिवारों ने 10 से 15% तक की और 10% परिवारों ने 10% तक की गिरावट की आशंका व्यक्त की. सर्वेक्षण में शामिल 21% परिवारों ने महसूस किया कि उनकी आय में कमी तो आएगी, लेकिन कितनी कमी आएगी, वे यह नहीं बता सकते हैं.

सर्वेक्षण के अनुसार, 56% परिवारों ने माना कि उनकी औसत पारिवारिक बचत चालू वित्त वर्ष में कम हो जाएगी, जबकि सिर्फ 19% परिवारों को बचत के बढ़ने की उम्मीद है. आर्थिक अनिश्चितता के बारे में पूछे गए सवाल पर 13,000 लोगों में से 52 फीसदी ने माना कि यह स्थिति छह से बारह महीने तक कायम रह सकती है. जबकि 23 फीसदी को 3-6 महीने और 6 फीसदी को 3 महीने तक ऐसा माहौल रहने की आशंका है. वहीं 19 फीसदी लोग इस बारे में कुछ कह पाने में असमर्थ रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'

वीडियोज

Rajasthan News: Jaipur में वैलेंटाइन डे पर गुंडागर्दी पड़ गई भारी | Valentine Day | Controversy
India Vs Pakistan Match: पाकिस्तान हाथ मलता रह गया! | IND Vs PAK | Shoaib Akhtar
Akhilesh Yadav के साथ सिद्दीकी...'27' में साइकिल दौड़ेगी? | UP Politics | CM Yogi | ABP News
India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
समंदर का किंग कौन? वो 14 देश... जिनके पास तबाही लाने की ताकत, लिस्ट में भारत कहां
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता', PAK के खिलाफ बेटे की शानदारी पारी पर भावुक हुए ईशान किशन के पिता
Weather Forecast: सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
सर्दी खत्म होते ही मौसम का यूटर्न, 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक चेतावनी
IND VS PAK: पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
पाकिस्तान को रौंदकर सूर्यकूमार यादव ने भरी हुंकार, कहा- 'बहुत अच्छा लगा कि...'
O'Romeo BO Day 3 Worldwide: तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन
तीन दिन बाद भी 'ओ'रोमियो’ की नहीं हो पाई शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में एंट्री, जानें- वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
दूर-दूर तक बदबू और नरक से बदतर हालात, जहां पानी की जगह तैरता है कचरे का पहाड़
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
RRB NTPC 2026: 16 मार्च से शुरू होगी CBT 1 परीक्षा, देखें शेड्यूल
Government Cancer Scheme: अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
अब जिला अस्पतालों में भी आसानी से होगी कीमोथैरेपी, जानें क्या है केंद्र सरकार का प्लान?
Embed widget