एक्सप्लोरर

बजट 2019ः जानिए वित्त मंत्री और उनके 'बजट ब्रीफकेस' से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

साल दर साल बदलने वाले बजट बैग में वैसे तो कोई अंतर नहीं आता है लेकिन इसके रंग में थोड़ा बहुत परिवर्तन देखा जाता रहा है. यहां जानिए पिछले कुछ वित्त मंत्रियों के बजट ब्रीफकेस के बारे में...

नई दिल्लीः अब जब बजट पेश होने में 2 दिन का वक्त बचा है, बजट ब्रीफकेस फिर सुर्खियों में हैं, बल्कि इस बार बजट ब्रीफकेस दूसरी बार जनता के सामने पेश होने जा रहा है क्योंकि अंतरिम बजट के समय फरवरी में ये लोगों के सामने आया था और अब आम बजट के समय इसके फिर दर्शन होंगे.

जैसा कि आप जानते ही हैं कि संसद में बजट पेश करने से पहले बजट ब्रीफकेस को लेकर मौजूदा वित्त मंत्री मीडिया के सामने पोज़ देते हैं. इसी परंपरा का पालन करते हुए मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आने वाली 5 जुलाई को बजट के दिन भी ऐसा ही कर सकती हैं.

बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द 'बुगेट' से हुई है जिसका अर्थ है बैग. देखा जाए तो ये बैग इस समय का सबसे शक्तिशाली बैग होता है क्योंकि इसमें विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आर्थिक व्यवस्था को आकार देने वाली योजनाओं का खाका छुपा हुआ होता है.

देश में बजट बैग को सबसे पहले भारत के पहले बजट जो कि 26 नवंबर 1947 को पेश हुआ था तत्कालीन वित्त मंत्री आर के शणमुखम शेट्टी के हाथ में देखा गया था और तब उनहोंने लैदर का बैग हाथ में लिया था.

साल दर साल बदलने वाले बजट बैग में वैसे तो कोई अंतर नहीं आता है लेकिन इसके रंग में थोड़ा बहुत परिवर्तन देखा जाता रहा है. 1991 में भारत के तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह का ब्लैक बजट प्रसिद्ध है जब भारत में वित्तीय संकट चल रहा था. हालांकि इसके बाद एक बार वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के हाथ में भी ब्लैक बजट बैग देखा गया था. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ बजट ब्रीफकेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अलग-अलग सालों में रंग बदला हुआ देखा गया.

  • साल 2007 के बजट के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 28 फरवरी को बजट पेश किया था. उस समय पी चिंदबरम ने डार्क ब्राउन रंग का बैग बजट पेश करने के लिए चुना था.

बजट 2019ः जानिए वित्त मंत्री और उनके 'बजट ब्रीफकेस' से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

  • 16 मार्च 2012 को तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपना सातवां बजट पेश किया और उस समय उनके हाथ में लाल रंग का लैदर का बैग देखा गया. इस बजट में सर्विस टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया था.

बजट 2019ः जानिए वित्त मंत्री और उनके 'बजट ब्रीफकेस' से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

  • साल 2014 में यूपीए सरकार के दौरान उस समय के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने 17 फरवरी 2014 को बजट पेश किया था और उस समय उन्होंने ऑरेंज रंग के बैग का चुनाव बजट पेश करने के लिए किया था.

बजट 2019ः जानिए वित्त मंत्री और उनके 'बजट ब्रीफकेस' से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

  • 2014 में यूपीए के 10 साल के शासनकाल के बाद नई मोदी सरकार सत्ता में आ गई. उस समय लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद 26 मई को नई मोदी सरकार अस्तित्व में आ गई थी और 10 जुलाई को सरकार ने आम बजट पेश किया था. इसके बाद नई सरकार का बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने काले रंग के बजट बैग का चुनाव किया.

बजट 2019ः जानिए वित्त मंत्री और उनके 'बजट ब्रीफकेस' से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

  • साल 2015 का बजट 28 फरवरी 2015 को आया था और उस समय 28 फरवरी को बजट पेश किया गया था. तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उस समय बजट पेश करने से पहले मीडिया में आकर पारंपरिक लैदर बैग लेकर पोज दिया था. उस समय अरुण जेटली ने गोल्डन ब्राउन बैग में बजट दस्तावेज रखे हुए थे.

बजट 2019ः जानिए वित्त मंत्री और उनके 'बजट ब्रीफकेस' से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस रंग के बजट ब्रीफकेस को लेकर जनता के सामने आती हैं और उनके पिटारे से आम लोगों के लिए क्या खास निकलता है.

बजट 2019: टेलीकॉम सेक्टर को लेकर क्या हैं उम्मीदें, इस बजट में हो सकते हैं ये बड़े एलान

बजट 2019: किसान संगठन FAIFA की मांग, सिगरेट पर टैक्सेशन में किया जाए सुधार

Income Tax Filing: जानें- आयकर कानून का सेक्शन 80C, इन 10 तरह के खास निवेश से पा सकते हैं 1.5 लाख की छूट

बजट से पहले शेयर मार्केट में करना चाहते हैं निवेश, तो यहां जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान

बजट 2019: स्टार्ट-अप्स के लिए सरकार को उठाने चाहिए ये बड़े कदम, जानें उनकी कुछ मांगों के बारे में

बजट 2019: रिटेल सेक्टर के मौजूदा हालात से लेकर इस इंडस्ट्री की उम्मीदों के बारे में जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget